विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिल्ड्रेन अप्रयागराज में चिल्ड्रेन अस्पताल का नया भवन बना अफसरों का ‘सिर दर्द’, एक सप्ताह का समय बचा; काम अधूरा

By Surya Prakash Tiwari Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 24 Nov 2026 05:17 PM (IST)

प्रयागराज में चिल्ड्रेन अस्पताल का नया भवन अफसरों के लिए सिरदर्द बन गया है, क्योंकि 2021 में पूरा होने वाला काम 7 साल बाद भी अधूरा है। 30 नवंबर की अंतिम समय सीमा करीब है, लेकिन फिनिशिंग और विद्युतीकरण सहित कई कार्य अभी भी बाकी हैं, जिससे अधिकारी बचने का रास्ता खोज रहे हैं।

प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल परिसर में बन रहा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल। जागरण

प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल परिसर में बन रहा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल। जागरण

HighLights

  1. यूपी सिडको के अधिकारी अब पीछा छुड़ाने का खोज रहे रास्ता

  2. वर्ष 2021 में बनकर तैयार होना था, 7 साल बाद भी अधूरी इमारत

  3. MLN मेडिकल कॉलेज से संबंधित है सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्वास्थ्य के क्षेत्र में शहर के लिए बहुप्रतीक्षित परियोजना चिल्ड्रेन अस्पताल अब अफसरों के लिए सिर दर्द बन गया है। अंतिम घड़ी करीब आ रही है, लेकिन काम कहीं से पूरा होता नहीं दिखा। सिर पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। स्थिति यह है कि अब कार्यदायी संस्था के अधिकारी व कर्मचारी बचने का रास्ता खोज रहे हैं।

चिल्ड्रेन अस्पताल में अभी 125 बेड की व्यवस्था

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबंधि सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय (चिल्ड्रेन) का भवन काफी पुराना हो गया है। इसकी क्षमता करीब 125 बेड की है, जो पर्याप्त नहीं है। इसी को देखते हुए एसआरएन अस्पताल में इसके लिए नया भवन बनवाया जा रहा है। वैसे तो इस भवन का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। तब इसकी लागत करीब 25 करोड़ थी। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के तत्कालीन अधिकारियों ने परियोजना को रफ्तार देने में रुचि नहीं दिखाई। नतीजा, परियोजना पिछड़ती गई।

अब 30 नवंबर की अंतिम तारीख निर्धारित

जिस इमारत को वर्ष 2021 में बनकर तैयार होना था, वह सात साल बाद भी अधूरी पड़ी है। हाई कोर्ट ने भी इसे संज्ञान ले लिया है। अब इसका काम पूरा करने के लिए 30 नवंबर की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। काम की प्रगति की बात करें तो फिनिशिंग, रंगरोगन, विद्युतीकरण और निर्माण सहित लगभग हर कार्य में दो से चार प्रतिशत काम अधूरा है।

कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की धड़कनें बढ़ी

इधर, जैसे-जैसे समय करीब आ रहा है, वैसे-वैसे कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की धड़कनें बढ़ रहीं हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस प्रोजेक्ट ही नहीं बल्कि जनपद से ही पीछा छुड़ाने की तैयारी की है। जनपद से स्थानांतरण के लिए जुगाड़ भी लगा रहे हैं।

दिसंबर में अस्पताल स्थानांतरण के दावे

एक तरफ भवन का काम पूरा होता नहीं दिख रहा है। वहीं दूसरी तरफ मेडिकल कालेज प्रशासन दिसंबर में चिल्ड्रेन अस्पताल को नए भवन में स्थानांतरित की तैयारी में है। कालेज के प्राचार्य डा. एके वर्मा का कहना है कि दो से तीन सप्ताह में काम पूरा होगा।

30 नवंबर तक चिल्ड्रेन अस्पताल के भवन का काम पूरा करने का समय मिला है, जबकि अब भी काफी काम बाकी है। इससे ज्यादा प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नहीं बता सकता।
- मनीष कुमार श्रीवास्तव, एक्सईएन, यूपी सिडको।

यह भी पढ़ें- महामंडलेश्वर करौली शंकर श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण से निष्कासित; परंपरा के विरुद्ध काम करने पर कार्रवाई  

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के आठ मार्गाें पर 76 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, सड़क हादसा रोकने के लिए लगेंगे संकेतक; खर्च होंगे 1.5 करोड़ रुपये


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।