विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली और छठ पर दिल्ली-पटना रूट पर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी, NR ने रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 05 Oct 2026 11:15 PM (IST)

दिल्ली-पटना रूट पर दीपावली और छठ महापर्व के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। उत्तर रेलवे ने ...और पढ़ें

वंदे भारत ट्रेन। जागरण आर्काइव

वंदे भारत ट्रेन। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. 21 अक्टूबर से सप्ताह में तीन दिन ट्रेन संचालन का है प्रस्ताव

  2. अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, पीडीडीयू, बक्सर, आरा में ठहराव

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दीपावली और छठ महापर्व के दौरान दिल्ली-पटना रूट पर वंदे भारत स्पेशल चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर रेलवे ने इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। लगभग 994 किमी की दूरी यह लगभग 13 घंटे में तय करेगी।

रास्ते में यह अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी। प्रस्तावित पहली जोड़ी (02252/02251) नई दिल्ली से 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी।

वापसी में पटना से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 16 फेरे लगाएगी। दूसरी जोड़ी (02253/02254) पटना से 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक शनिवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी।

वहीं, नई दिल्ली से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक रविवार, मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 8:35 बजे प्रस्थान कर, दोपहर पौने तीन बजे प्रयागराज व रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से सुबह 10 बजे चलकर, दोपहर 3.35 बजे प्रयागराज व रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

नई दिल्ली से पटना के बीच एसी चेयर कार का किराया भोजन सहित लगभग 2,575 से 2,600 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया लगभग 4,650 से 4,680 रुपये रहेगा। सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही आइआरसीटीसी पर आरक्षण शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर सफर कठिन: 46 से अधिक ट्रेनों में 'नो रूम', पूजा स्पेशल में प्रतीक्षा सूची 300 के पार 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज से लखनऊ-अयोध्या रूट पर रात में रोडवेज बसों का किराया कम लगेगा, दिन में यात्रियों को देना होगा अधिक