Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat Express: आज प्रयागराज को मिलेगी एक और वंदे भारत, महिला रेलकर्मी निभाएंगी अहम भूमिका; पढ़ें ट्रेन का शेड्यूल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 09:08 AM (IST)

    Vande Bharat Express प्रयागराज को एक और नई वंदे भारत सोमवार से मिलने जा रही है। अभिनंदन के लिए जंक्शन सजाया जा रहा है। यह ट्रेन महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगी और ट्रेन मैनेजर की भूमिका महिला रेलकर्मी निभाएंगी। ट्रेन का संचालन प्लेटफार्म नंबर छह से होगा। दूसरी ओर न्यू भाऊपुर से जो मालगाड़ी चलेगी उसकी दोनों लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर भी महिला रेलकर्मी ही रहेंगी।

    Hero Image
    आज प्रयागराज को मिलेगी एक और वंदे भारत, महिला रेलकर्मी निभाएंगी अहम भूमिका; पढ़ें ट्रेन का शेड्यूल

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज को एक और नई वंदे भारत सोमवार से मिलने जा रही है। अभिनंदन के लिए जंक्शन सजाया जा रहा है। यह ट्रेन महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगी और ट्रेन मैनेजर की भूमिका महिला रेलकर्मी निभाएंगी।

    ट्रेन का संचालन प्लेटफार्म नंबर छह से होगा। दूसरी ओर न्यू भाऊपुर से जो मालगाड़ी चलेगी उसकी दोनों लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर भी महिला रेलकर्मी ही रहेंगी। पीएम मोदी वाराणसी में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद यह सीधे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच ट्रेन का स्वागत होगा। इसमें आ रहे स्टाफ व यात्रियों को फूल, चाकलेट आदि दिए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद केशरी देवी पटेल, डा. रीता बहुगुणा जोशी, मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर कानपुर के लिए रवाना करेंगे। जंक्शन से लगभग 100 स्कूली बच्चे, अभिभावक, विशिष्ट जन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी नई वंदे भारत के पहले सफर के साक्षी बनेंगे।

    पहले दिन फ्री पास देकर कराई जाएगी यात्रा

    पहले दिन फ्री पास देकर सभी यात्रा कराई जाएगी और उन्हें वंदे भारत की यात्रा का अनुभव कराया जाएगा। कानपुर से दूसरी स्पेशल ट्रेन से सभी वापस लौटेंगे। कुछ अन्य लोग नई दिल्ली तक जाएंगे और उनके वहां से वापस लौटने के लिए भी 10 कोच की विशेष ट्रेन चलेगी।

    रविवार को डीआरएम हिमांशु बडोनी ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि बच्चों को देश में ही निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत की खूबियों, यात्रा के अनुभव से रूबरू कराया जाएगा।

    सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नियमित ट्रेन के रूप में वंदे भारत का संचालन बुधवार 20 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। एडीआरएम संजय सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर वंदे भारत अपराह्न 3.50 बजे पहुंचेगी। पहले दिन वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी।

    इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

    सीनियर डीसीएम शशि भूषण ने बताया कि 18 दिसंबर को वंदे भारत का ठहराव इटावा, टूंडला एवं अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी होगा।

    सोमवार की समय सारिणी नीले और सफेद रंग की वंदे भारत वाराणसी से दोपहर 2.15 बजे चलेगी, 3.50 बजे प्रयागराज, शाम छह बजे कानपुर, इटावा शाम 7.30, टूंडला रात 8.35, अलीगढ़ रात 9.40 बजे पहुंचेगी। प्रयागराज व कानपुर में 15 मिनट, अन्य स्थानों पर 10-10 मिनट ठहराव होगा। अंतिम ठहराव नई दिल्ली में होगा।

    इसे भी पढ़ें: लोग बताएं मैंने जो कहा था- चाहा था, वैसा हुआ या नहीं; काशी में पीएम मोदी ने जनता से किया सवाल

    comedy show banner