विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPSC Recruitment 2025: कंप्यूटर सहायक के 13 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

Published: Tue, 01 Jul 2025 09:05 PM (IST)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर सहायक के 13 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया ...और पढ़ें

कंप्यूटर सहायक के 13 पदों पर निकली भर्ती
कंप्यूटर सहायक के 13 पदों पर निकली भर्ती

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर सहायक के 13 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई और आनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक अगस्त है।

आठ अगस्त तक संशोधन किया जा सकेगा। आनलाइन आवेदन से पूर्व ओटीआर पंजीकरण कराकर ओटीआर नंबर प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। 13 रिक्तियों में नौ अनारक्षित, एक ईडब्ल्यूएस और दो ओबीसी श्रेणी के हैं।

आवेदन के लिए आयुसीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अर्हता इंटरमीडिएट और कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा या डोएक या नायलेट सोसाइटी से ओ स्तर का डिप्लोमा होना आवश्यक है।