AYUSH Department Recruitment 2025: आयुर्वेद-यूनानी विभाग में 33 पदों पर भर्ती, सितंबर में इंटरव्यू
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज ने आयुष विभाग में भर्ती के लिए साक्षात्कार का संभावित कार्यक्रम जारी किया है। आयुर्वेद विभाग में प्रोफेसर के पदों के लिए साक्षात्कार सितंबर के पहले सप्ताह में होंगे वहीं यूनानी चिकित्साधिकारी के पदों के लिए साक्षात्कार सितंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया से कुल 33 पद भरे जाएंगे।
राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुष (आयुर्वेद एवं यूनानी) विभाग में भर्ती के लिए साक्षात्कार का संभावित कार्यक्रम जारी किया है।
आयोग के अनुभाग अधिकारी/प्रोग्राम प्रकोष्ठ दशरथ कुमार के अनुसार आयुर्वेद विभाग में प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग के प्रोफेसर के तीन पदों के लिए सितंबर के प्रथम सप्ताह में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
सितंबर के ही प्रथम सप्ताह में संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत विभाग में प्रोफेसर के तीन पदों पर भर्ती के लिए भी साक्षात्कार होंगे। इसके अलावा यूनानी चिकित्साधिकारी के 27 पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया सितंबर के दूसरे सप्ताह में कराई जाएगी। इस तरह कुल 33 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।