विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा को जिले की अग्रिम सूचना जारी, वेबसाइट पर देखें आपका सेंटर किस जिले में है?

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 08 Nov 2026 06:20 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए 19 और 20 नवंबर ...और पढ़ें

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए जिले की अग्रिम सूचना जारी कर दी है।

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए जिले की अग्रिम सूचना जारी कर दी है।

HighLights

  1. 1936 पदों पर अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होगी

  2. भर्ती के लिए आयोग ने 19 और 20 नवंबर को लिखित परीक्षा कराने की तैयारी कर ली है

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए 19 और 20 नवंबर को परीक्षा कराने की तैयारी है। लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को किस जनपद के केंद्र पर जाना होगा इसकी अग्रिम सूचना शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर रविवार को जारी कर दी गई। प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों के 81 केंद्रों पर 127571 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

दो पालियों में होगी परीक्षा

यह परीखा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक, दूसरी पाली अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ (होमपेज) पर उपलब्ध लिंक पर जाकर वांछित प्रविष्टियां अंकित करते हुए आवंटित परीक्षा जिले की अग्रिम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वेबसाइट पर विवरण केवल परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना

आयोग के उप सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार वेबसाइट पर प्रदर्शित होने वाला विवरण केवल परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना है। इसे प्रवेशपत्र के रूप में नहीं ले सकते। परीक्षा के लिए वैध प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट से 15 नवंबर से से डाउनलोड किए जा सकेंगे। बिना वैध प्रवेशपत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें- BPEd अभ्यर्थियों को TET से छूट के लिए नियमावली में संशोधन की तैयारी, UPESSC ने अपर मुख्य सचिव को भेजा पत्र

यह भी पढ़ें- SSC संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025: प्रथम चरण के शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की स्लाइडिंग प्रक्रिया व IV 18 नवंबर को 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।