विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPESSC Teacher Recruitment : 15012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, संबद्ध प्राइमरी की भर्ती पहली बार आयोग से; रिकार्ड आवेदन

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 15 Nov 2026 01:20 PM (IST)

UPESSC Teacher Recruitment उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। ...और पढ़ें

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय, प्रयागराज।

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय, प्रयागराज।

HighLights

  1. संबद्ध प्राइमरी-बेसिक में 11508 व माध्यमिक में 897 सहायक अध्यापक पद

  2. प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के 2607 पदों के लिए भी विज्ञापन निकाला गया है

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPESSC Teacher Recruitment उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में 897 सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग में 11,508 सहायक अध्यापक शहरी के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया। प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के 2,607 पदों के लिए भी विज्ञापन आया है।

अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया पूरी

अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवेदन पत्रों में संशोधन का भी समय 13 नवंबर को समाप्त हो चुका है। यह पहला मौका है जब संबद्ध प्राइमरी के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग से पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। इसके लिए फरवरी 2019 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की नियमावली में संशोधन हुआ था। हालांकि उसके बाद से कोई भर्ती नहीं आई और एक अगस्त 2023 को चयन आयोग का गठन हो गया।

नई व्यवस्था से चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी

UPESSC Teacher Recruitment पहले प्रबंध समिति के माध्यम से ही शिक्षकों की भर्ती हो जाती थी। प्रबंधक नियुक्ति के लिए चयन समिति का गठन करते हुए समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करवाते थे और आवेदन लेकर भर्ती कर देते थे। इसमें भाई-भतीजावाद की शिकायतें होती थी। बड़े पैमाने पर रुपये के लेनदेन के आरोप भी लगते थे। चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी करने के लिए ही नई व्यवस्था लागू की गई है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरपोर्ट के पास PDA एयरो सिटी टॉउनशिप बनाएगा, 1000 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण, किसानों को सुविधा हाेगी

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Bharti : आवेदन से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों को राहत, आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।