विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज एयरपोर्ट के पास PDA एयरो सिटी टॉउनशिप बनाएगा, 1000 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण, किसानों को सुविधा हाेगी

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 15 Nov 2026 12:50 PM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) एयरपोर्ट के पास 1000 हेक्टेयर में एयरो सिटी आवासीय योजना बनाएगा। इसके लिए अगले सप्ताह जमीन ...और पढ़ें

प्रयागराज में एयरो सिटी का बढ़ा दायरा, एयरपोर्ट के पास 1000 हेक्टेयर में टाउनशिप बसाई जाएगी।

प्रयागराज में एयरो सिटी का बढ़ा दायरा, एयरपोर्ट के पास 1000 हेक्टेयर में टाउनशिप बसाई जाएगी।

HighLights

  1. शहर पश्चिमी में आवासीय कॉलोनी बनेगी, अगले सप्ताह जमीन अधिग्रहण को गजट जारी होगा

  2. इस टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण होगा आसान, एयरपोर्ट के पास ही होगी रजिस्ट्री

  3. सिंगल विंडो व्यवस्था से क्षेत्र के किसानों को मिलेगी काफी राहत, खुलेगा अस्थायी कार्यालय

वीरेंद्र द्विवेदी, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) शहर पश्चिमी क्षेत्र में एयरो सिटी आवासीय योजना का निर्माण करेगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर अगले सप्ताह गजट जारी किया जाएगा। गजट के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एयरपोर्ट के पास जहां एयरो सिटी विकसित की जाएगी वहीं पर रजिस्ट्री के लिए अस्थायी कार्यालय खोला जाएगा। 

सिंगल विंडो व्यवस्था से जमीन अधिग्रहण आसान होगा 

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने इस आवासीय योजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। पीडीए और राजस्व विभाग की ओर से यहां अस्थायी कार्यालय भी खोला जाएगा, ताकि किसानों को एक ही स्थान पर आवश्यक सुविधाएं मिल सकें और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।

रजिस्ट्री एक ही स्थान पर होने से किसानों को सुविधा होगी

एयरपोर्ट के पास पीडीए की ओर से एयरो सिटी के नाम से टाउनशिप विकसित करने के लिए करीब 1000 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इतनी बड़ी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करना प्राधिकरण के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रजिस्ट्री और अन्य जरूरी औपचारिकताओं को एक ही स्थान पर पूरा कराने की योजना बनाई जा रही है।

एयरपोर्ट के पास ही रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी

पीडीए उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि एयरो सिटी को तेजी से विकसित किया जाए, इसके लिए भूमि अधिग्रहण के लिए गजट अगले सप्ताह जारी किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण के दौरान कई बार किसान निर्धारित तिथि पर रजिस्ट्री कराने के लिए नहीं पहुंच पाते हैं। इससे भूमि अधिग्रहण में देरी होने की आशंका रहती है। इसके लिए सिंगल विंडो व्यवस्था लागू कराने की तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट के पास अस्थायी कार्यालय खुलने से किसानों को रजिस्ट्री सहित अन्य प्रक्रियाओं के लिए एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में MBBS की 50 सीटें बढ़ेंगी, हाल ही में PG की 16बढ़ाई गईं

यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के लिए क्यों सिरदर्द बने प्रयागराज मंडल में 4 जिलों के 2.54 लाख उपभोक्ता? खोजे नहीं मिल रहे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।