RRB NTPC Bharti : आवेदन से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों को राहत, आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी
RRB NTPC Bharti रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 से ...और पढ़ें

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के आवेदन की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई गई है।
HighLights
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है
संशोधन के लिए विंडो 16 से 25 नवंबर तक खुली रहेगी, शुल्क देना होगा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। RRB NTPC Bharti रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती में आवेदन करने से वंचित रहे अभ्यर्थियों को राहत दी गई है। रेलवे ने केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 07/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है।
15 नवंबर की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन
RRB NTPC Bharti अभ्यर्थी 15 नवंबर की रात 11:59 बजे तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें संशोधन के लिए विंडो 16 से 25 नवंबर तक खुलेगी। निर्धारित शुल्क देकर आवेदन में सुधार किया जा सकेगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि आवेदन में संशोधन के दौरान क्रिएट एन अकाउंट फार्म में भरी गई जानकारी और अभ्यर्थी की ओर से चुने गए आरआरबी में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
गलत सवालों पर एएलपी अभ्यर्थियों को आपत्ति का मौका
रेलवे में सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-वन) में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र, उनके दिए गए उत्तर और उत्तरकुंजी देखने के साथ ही गलत प्रश्नों व उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। इसके लिए 19 नवंबर की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन लिंक सक्रिय रहेगा।
कैसे देखें प्रश्नपत्र, रिस्पांस शीट और उत्तरकुंजी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 01/2026 के तहत एएलपी भर्ती की सीबीटी-वन परीक्षा तीन से पांच नवंबर तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रश्नपत्र, रिस्पांस शीट और उत्तरकुंजी देख सकेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।