Gold Dilver Price : 30 दिनों में सोना 8 हजार और चांदी 41 हजार रुपये लुढ़की, सराफा बाजार में बढ़ गई रौनक
Gold Dilver Price पिछले एक महीने में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ...और पढ़ें

Gold Silver Prices Drop सोना-चांदी के रेट गिरने से प्रयागराज सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है।
HighLights
आज 10 ग्राम सोना 1.40 लाख व चांदी का रेट प्रतिकिलो 1.81 लाख रुपये
त्योहार संग सहालग को लेकर प्रयागराज के सराफा बाजार में चहल-पहल
सोने और चांदी के हल्के के साथ ही भारी आभूषणों की खरीद कर रहे लोग
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Gold Silver Prices Drop सोना और चांदी की कीमतों में निरंतर गिरावट बनी हुई है। पिछले एक महीने में दोनों धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इससे सराफा बाजार में रौनक नजर आ रही है। सोने-चांदी के गहने खरीदने के लिए दुकानों में लोगों की भीड़ जुट रही है।
आभूषणों की खरीदारी तेज
15 अक्टूबर से 14 नवंबर तक 10 ग्राम सोना में आठ हजार रुपये की कमी आई है, जबकि प्रति किलो चांदी 41 हजार रुपये कम हुई है। 15 अक्टूबर को 10 ग्राम सोना 1.48 लाख में था जो अब 1.40 लाख में है। इसी प्रकार एक किलो चांदी 2.22 लाख में थी, जो वर्तमान में 1.81 लाख में है। त्योहार के साथ ही सप्ताह भर में शुरू होने वाले सहालग को लेकर सराफा बाजार में चहल-पहल बढ़ी हुई है। कीमतें कम होने से लोग सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं।
दीपावली पर रेट में कुछ तेजी आई थी
Gold Silver Prices Drop सोने-चांदी की कीमत तेज होने की वजह से लोग खरीदारी करने से हिचकिचा रहे थे। हालांकि करवाचौथ से पहले ही सोने-चांदी की कीमत नीचे आने लगी थी। दीपावली पर दाम में कुछ तेजी आई, लेकिन उतनी नहीं कि लोग प्रभावित हों। अब कीमतें काफी नीचे आ गई हैं।
सराफा बाजार में सोने-चांदी का आज का रेट
आज शनिवार को 10 ग्राम सोना का रेट 1.40 लाख रुपये था, जबकि चांदी लुढ़ककर प्रतिकिलो 1.81 लाख रुपये में आ गई। इसका सीधा असर सराफा बाजार में नजर आया। खरीदारों की भीड़ रही। सराफा कारोबारी अनूप वर्मा, प्रिया सिंह, दिलीप सोनी ने बताया कि इस समय छह का पर्व चल रहा है, साथ ही कुछ ही दिन बाद शादी विवाह शुरू हो जाएगा।
आज के दाम के हिसाब से आर्डर दे रहे
सराफा कारोबारियों के अनुसार सोने-चांदी की कीमत लगातार कम हो रही हैं, जिस कारण लोग हल्के के साथ ही भारी आभूषण भी खरीद रहे हैं। जिनके यहां दिसंबर में वैवाहिक कार्यक्रम हैं, वह आज के दाम के हिसाब से आर्डर दे रहे हैं। ऐसे लोगों को यह डर है कि कहीं कीमत फिर न चढ़ जाएं।
आगामी दिनों में कीमतें और कम हों सकती हैं
Gold Silver Prices Drop इलाहाबाद ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि जिस प्रकार सोने-चांदी की कीमतें कम हो रही हैं, उससे बाजार बेहतर हुआ है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतें और कम होंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।