प्रयागराज मेट्रो: झूंसी और छिवकी में 14-14 हेक्टेयर में बनेगा वर्कशॉप, परेड मैदान में बनेगा मुख्य स्टेशन
प्रयागराज में मेट्रो संचालन के तहत झूंसी और छिवकी में 14-14 हेक्टेयर में वर्कशॉप बनाए जाएंगे। लगभग 70 किमी के ...और पढ़ें

प्रयागराज मेट्रो के लिए 28 हेक्टेयर में झूंसी और छिवकी में वर्कशाप बनेगा।
HighLights
वर्कशाप के लिए करीब 14 हेक्टेयर जमीन सेना से ली जाएगी, लिखा गया पत्र
बमरौली से सिटी लेक झूंसी तक और शांतिपुरम से छिवकी तक मेट्रो ट्रैक होगा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्मार्ट सिटी प्रयागराज में मेट्रो संचालन को साकार रूप देने की कवायद तेज हो गई है। मेट्रो के रूट निर्धारण के बाद अब उसकी रिपेयरिंग को लेकर भी कार्य योजना बनने लगी है। परेड मैदान में जहां मेट्रो का मुख्य स्टेशन बनेगा, वहीं इनकी मरम्मत के लिए छिवकी और झूंसी में वर्कशाप का निर्माण किया जाएगा।
पीडीए ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा
अलग-अलग दो स्थानों पर 28 हेक्टेयर से अधिक में वर्कशाप का निर्माण किया जाएगा। अलग-अलग दो स्थानों झूंसी और छिवकी में 14-14 हेक्टेयर में वर्कशाप बनेगा। इसमें 14 हेक्टेयर से अधिक जमीन सेना से ली जाएगी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से सेना को जमीन के बदले जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है।
70 किमी का होगा मेट्रो रूट
संगम नगरी में लगभग 70 किलोमीटर की दूरी में मेट्रो का रूट बनाया जाएगा। इसके लिए 12000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। बमरौली से सिटी लेक झूंसी तक और शांतिपुरम से छिवकी तक मेट्रो का ट्रैक बनाया जाएगा। दोनों रूटों को जोड़ने वाला मुख्य स्टेशन परेड मैदान में तैयार किया जाएगा।
वर्कशाप के लिए जमीन चिह्नित
बमरौली से सिटी लेक झूंसी रूट की मेट्रो की मरम्मत के लिए झूंसी के खानूपुर में वर्कशाप बनेगा। वहीं शांतिपुरम से छिवकी रूप वाली मेट्रो के लिए छिवकी में सेना की जमीन पर वर्मशाप बनाया जाएगा। जमीन चिह्नित कर ली गई है। पहले फेज में बमरौली से झूंसी सिटी लेक तक 20 स्टेशन बनाया जाएगा,वहीं शांतिपुरम से छिवकी तक 19 स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। मेट्रो में तीन कोच रहेगा। पीडीए के अभियंता ने बताया कि कुछ ही महीनों में वर्कशाप के लिए कार्य शुरू हो जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।