विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में 70 KM के दायरे में दौड़ेगी मेट्रो, बनेंगे 45 स्टेशन; ट्रैक तैयार करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 13 Nov 2026 05:16 PM (IST)

प्रयागराज में 70 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क विकसित करने की योजना है, जिसमें 45 स्टेशन बनेंगे और दो रूटों पर ...और पढ़ें

प्रयागराज में मेट्रो ट्रैक तैयार करने की प्रक्रिया अगले वित्तीय वर्ष से शुरू होने की उम्मीद है।

प्रयागराज में मेट्रो ट्रैक तैयार करने की प्रक्रिया अगले वित्तीय वर्ष से शुरू होने की उम्मीद है।

HighLights

  1. दो रूटों पर होगा संचालन,परेड मैदान में बनेगा मुख्य स्टेशन

  2. शहर में 35 किलोमीटर तक सैन्य क्षेत्र से गुजरेगा मेट्रो का ट्रैक

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज हो गई है। शहर में लाइट मेट्रो संचालन के लिए लगभग 70 किलोमीटर लंबा नेटवर्क विकसित करने की योजना है। इसके तहत दो रूटों पर मेट्रो दौड़ेगी और करीब 45 स्टेशन बनाए जाएंगे।

प्रमुख इलाकों की बेहतर होगी कनेक्टिविटी

खास बात यह है कि लगभग 35 किलोमीटर तक लाइट मेट्रो का ट्रैक सैन्य क्षेत्र से होकर गुजरेगा। परेड मैदान में इसका मुख्य स्टेशन प्रस्तावित है। इस नेटवर्क से एयरपोर्ट, संगम क्षेत्र, झूंसी, नैनी और शहर के अन्य प्रमुख इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

45 स्टेशन बनेंगे

पहले स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत प्रयागराज में लाइट मेट्रो चलाने की योजना बनाई गई थी। उस समय करीब 44 किलोमीटर के दायरे में संचालन और 39 स्टेशन बनाने का प्रस्ताव था। लगातार बढ़ती आबादी और ट्रैफिक को देखते हुए अब लाइट मेट्रो के स्थान पर मेट्रो संचालन की योजना तैयार होने से नेटवर्क का दायरा बढ़ाया गया है। ऐसे में अब 45 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।

मेट्रो संचालन के दो कॉरिडोर प्रस्तावित

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मेट्रो का संचालन दो कॉरिडोर में प्रस्तावित है। पहला रूट बमरौली से सिटी लेन झूंसी तक और दूसरा शांतिपुरम से छिवकी तक होगा। इन रूटों में सुलेमसराय, बमरौली, एयरपोर्ट क्षेत्र, परेड मैदान और छिवकी सहित कई प्रमुख इलाके शामिल होंगे। सैन्य क्षेत्र से होकर गुजरने वाले हिस्से के लिए भी योजना बनाई जा रही है।

अगले वित्तीय वर्ष में ट्रैक तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी

पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि नए रूट पर ट्रैक निर्माण की संभावनाओं को लेकर सर्वे हो गया है। पहले से निर्धारित दूरी भी बढ़ाई जाएगी। सब कुछ सही रहा तो अगले वित्तीय वर्ष से ट्रैक तैयार करने की प्रक्रिया शुय हो जाएगी।

दो रूटों पर होगा मेट्रो का संचालन

यातायात सुगम बनाने के लिए मेट्रो संचालन की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए रूट निर्धारण को लेकर सर्वे पूरा किया जा चुका है। नए सर्वे में लगभग 70 किलोमीटर तक दो रूटों पर मेट्रो चलाने की योजना है। इसमें करीब 30 किलोमीटर का हिस्सा सैन्य क्षेत्र से होकर गुजरेगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के सिविल लाइंस, जार्जटाउन व टैगोर टाउन में भी बहुमंजिला आवासीय भवन बना सकेंगे, मिलेगी अनुमति

यह भी पढ़ें- Indian Railways : छठ महापर्व पर यात्रियों को राहत, रेलवे ने नवंबर में चलाई हैं 1100 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।