विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Railways : छठ महापर्व पर यात्रियों को राहत, रेलवे ने नवंबर में चलाई हैं 1100 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 13 Nov 2026 02:59 PM (IST)

रेलवे ने छठ महापर्व के लिए नवंबर में 1100 से अधिक त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यात्रियों की सुविधा और ...और पढ़ें

1100 से अधिक त्योहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे लगेंगे।

1100 से अधिक त्योहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे लगेंगे।

HighLights

  1. उत्तर मध्य रेलवे नवंबर में चला रहा पर्व स्पेशल ट्रेनें

  2. प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को बनाए होल्डिंग एरिया

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) नवंबर में 1100 से अधिक पर्व स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चला रहा है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही प्रयागराज, कानपुर, झांसी और आगरा समेत प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं। रेलवे मुख्यालय और तीनों मंडलों में बने वार रूम से 24 घंटे स्टेशनों की निगरानी की जा रही है।

एक से 30 नवंबर तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन

एक से 30 नवंबर तक अलग-अलग दिशाओं में 1100 से अधिक स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स निर्धारित की गई हैं। दिल्ली से बिहार जाने वाली विशेष ट्रेनें भी कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज और मीरजापुर जैसे स्टेशनों पर रुक रही हैं। इसके अलावा प्रयागराज, दिल्ली और पटना रूट पर डेढ़ दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

वार रूम में सीसीटीवी कैमरों से भीड़ की निगरानी  

एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ की निगरानी के लिए वार रूम में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। किसी स्टेशन पर अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो आवश्यकतानुसार तत्काल अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की भी व्यवस्था की गई है। टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती, अनारक्षित टिकट काउंटर और उद्घोषणा व्यवस्था को भी बढ़ाया गया है। ट्रेन में यात्री सुरक्षित सवार हो सकें, इसके लिए कतारबद्ध तरीके से उन्हें ट्रेन में चढ़ाया जा रहा है।

सात और आरक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सात एकतरफा और आरक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें मुंबई, दिल्ली, आसनसोल और गया से बिहार, उप्र समेत अन्य राज्यों के लिए चलाई जा रही हैं। इनमें दानापुर, गोरखपुर, पटना, दरभंगा, उधना और चेन्नई के लिए विशेष सेवाएं शामिल हैं। कई ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज छिवकी और वाराणसी समेत प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है।

छठ के बाद दक्षिण भारत लौटने वाले यात्रियों की सुविधा

ट्रेन नंबर 01029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर वन-वे स्पेशल 12 नवंबर को रात 11.55 बजे एलटीटी से रवाना होगी। यह ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर और प्रयागराज छिवकी होते हुए 14 नवंबर को सुबह 10.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार अन्य कई ट्रेनें हैं। वहीं छठ पर्व के बाद दक्षिण भारत लौटने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 03689 गया-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वन-वे सुपरफास्ट पूजा स्पेशल चलाई जाएगी। यह 17 नवंबर को सुबह 5.30 बजे गया से रवाना होगी।

प्रयागराज छिवकी होकर जाएगी ट्रेन

डेहरी आनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, वारंगल और विजयवाड़ा होते हुए 18 नवंबर को शाम 4.20 बजे चेन्नई पहुंचेगी। नई दिल्ली-पटना के बीच ट्रेन नंबर 04068 स्पेशल 12 नवंबर को शाम सात बजे नई दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन दोपहर तीन बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04067 पटना से 13 नवंबर को शाम छह बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर दो बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

दिल्ली-दरभंगा का प्रयागराज में ठहराव

इसी तरह स्पेशल ट्रेन नंबर 04080 नई दिल्ली-दरभंगा 12 नवंबर को रात 10.30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और 14 नवंबर को देर रात एक बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04079 दरभंगा से 14 नवंबर को सुबह चार बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इन सभी ट्रेनों को वाराणसी, प्रयागराज, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : श्रद्धालुओं के लिए इस बार 9 पांटून पुल बनेंगे, निर्माण कार्य शुरू; दिसंबर तक पूरा होगा काम

यह भी पढ़ें- दिल्ली नहीं जाने पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों पर गिरी गाज, प्रयागराज के पांच नेता सहित 68 लोग निलंबित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।