विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली नहीं जाने पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों पर गिरी गाज, प्रयागराज के पांच नेता सहित 68 लोग निलंबित

By Sharad Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 13 Nov 2026 12:59 PM (IST)

दिल्ली में राहुल गांधी की महारैली में शामिल न होने पर यूथ कांग्रेस के 68 पदाधिकारियों को निलंबित किया गया ...और पढ़ें

यूथ कांग्रेस के निलंबित होने वाले पदाधिकारियों प्रयागराज के पांच नेता शामिल हैं।

यूथ कांग्रेस के निलंबित होने वाले पदाधिकारियों प्रयागराज के पांच नेता शामिल हैं।

HighLights

  1. प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेश मिश्र, प्रदेश महासचिव, प्रयागराज के जिलाध्यक्ष पर भी गिरी गाज, खलबली

  2. राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 नवंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में महारैली आयोजित की गई 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी कांग्रेस ने निष्क्रिय, अनुशासनहीन नेताओं से किनारा करना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत यूथ कांग्रेस से हुई है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली में शामिल न होना यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को भारी पड़ गया है। पार्टी नेतृत्व के निर्देशों की अनदेखी करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रदेशभर के 68 पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है। इस कार्रवाई की जद में प्रयागराज से जुड़े कई प्रमुख युवा नेता भी आए हैं।

महारैली में सभी पदाधिकारियों को शामिल होने का निर्देश 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में एक नवंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में यह महारैली आयोजित की गई थी। पार्टी हाईकमान ने सभी पदाधिकारियों को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया था, लेकिन यूथ कांग्रेस की भागीदारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। अधिकतर पदाधिकारी हर गतिविधि से निष्क्रिय रहे। वह दिल्ली नहीं गए, न ही वहां किसी को भेजने का प्रयास किया। इसी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संगठन ने निष्क्रिय नेताओं को निलंबित कर दिया।

इन पदाधिकारियों को किया गया निलंबित

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेश मिश्र, प्रदेश महासचिव निशांत रस्तोगी व अनुभव सिंह, प्रदेश सचिव आयुष मौर्य और प्रयागराज के जिलाध्यक्ष सौरभ पांडेय निलंबित होने वालों में शामिल हैं। इन सबका प्रयागराज से संबंध हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ पदादिकारी के अनुसार निलंबित होने वालों में तीन प्रदेश उपाध्यक्ष, 33 प्रदेश महासचिव, 18 प्रदेश सचिव, एक संयुक्त सचिव, एक सोशल मीडिया कोअर्डिनेटर और 12 जिलाध्यक्ष शामिल हैं। इसके माध्यम से पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के PHQ में मच्छरदानी लगाकर वकील ने शुरू किया अनशन, पहले सिविल लाइंस थाने में डीजे पर हुआ था डांस

यह भी पढ़ें- UP में खुली जेलों की सुस्त रफ्तार पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- निश्चित समय सीमा बताएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।