विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के PHQ में मच्छरदानी लगाकर वकील ने शुरू किया अनशन, पहले सिविल लाइंस थाने में डीजे पर हुआ था डांस

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 12 Nov 2026 08:54 PM (IST)

प्रयागराज में बाइक लोन ठगी के शिकार वकील बृजेश तिवारी ने अब पुलिस मुख्यालय (PHQ) में मच्छरदानी लगाकर अनशन शुरू ...और पढ़ें

प्रयागराज में बाइक लोन ठगी मामले में अब पीड़ित वकील पुलिस मुख्यालय में अनशन पर बैठ गए हैं।

प्रयागराज में बाइक लोन ठगी मामले में अब पीड़ित वकील पुलिस मुख्यालय में अनशन पर बैठ गए हैं।

HighLights

  1. प्रयागराज में बाइक लोन खत्म करने के नाम पर 63 हजार की ठगी मामला

  2. आरोपित की तलाश में सिविल लाइंस पुलिस की टीम कर रही है छापेमारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बाइक लोन समाप्त करने के नाम पर हुई 63 हजार की ठगी के मामले में पीड़ित वकील ने अब पुराने पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में मच्छरदानी लगाकर अनशन शुरू कर दिया है। गुरुवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अधिवक्ता बृजेश तिवारी पीएचक्यू परिसर पहुंचे। इसके बाद दरी बिछाकर, मच्छरदानी लगाकर आमरण अनशन शुरू कर दिया।

वकीलों ने साउंड सिस्टम लगा थाने में डांस किया था

उधर, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ठगी के आरोपित की तलाश में संभावित स्थान पर छापेमारी कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित को दबोच लिया जाएगा। इससे पहले बृजेश तिवारी ने सिविल लाइंस थाने में कई दिनों तक अनशन किया था। तब समर्थन में पहुंचे कुछ वकीलों ने साउंड सिस्टम लगाकर थाने की भीतर ही डांस किया था, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पुलिस ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अनशनरत वकील को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डिस्चार्ज होते ही वह फिर से अनशन पर बैठ गए।

पुलिस कार्रवाई से अधिवक्ता असंतुष्ट

वकील बृजेश तिवारी का आरोप है कि बाइक का लोन बंद कराने के लिए कान्हा मोटर्स के कर्मचारी अभय पांडेय से संपर्क किया था। कर्मचारी ने लोन की बकाया रकम करीब 63 हजार रुपये जमा कराने के दौरान सर्वर की समस्या बताई। इसके बाद उसने पैसे अपने अकाउंट में जमा करके फर्जी रसीद दी। पीड़ित की तहरीर पर एक अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज की गई, मगर इस कार्रवाई से अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ कि प्रयागराज में सिविल लाइंस थाने में वकीलों ने किया डांस? रातभर पुलिस कर्मियों को चिढ़ाते रहे

यह भी पढ़ें- प्रयागराज शहर से दूर OYO होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात महिलाएं समेत 15 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।