विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐसा क्या हुआ कि प्रयागराज में सिविल लाइंस थाने में वकीलों ने किया डांस? रातभर पुलिस कर्मियों को चिढ़ाते रहे

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 10 Nov 2026 03:23 PM (IST)

प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में 63 हजार रुपये की ठगी के विरोध में वकीलों ने साउंड लगाकर डांस किया ...और पढ़ें

प्रयागराज में धोखाधड़ी को लेकर वकीलों का अनोखा प्रदर्शन, सिविल लाइंस थाने में डांस किया।

प्रयागराज में धोखाधड़ी को लेकर वकीलों का अनोखा प्रदर्शन, सिविल लाइंस थाने में डांस किया।

HighLights

  1. महज 63 हजार रुपये ठगी को लेकर अधिवक्ताओं का अनूठा प्रदर्शन 

  2. वकीलों के इस प्रदर्शन का विडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ

  3. थाने में धरने बैठे बैठे वकील को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। केवल 63 हजार रुपये की ठगी को लेकर कुछ वकीलों ने सिविल लाइंस थाने के भीतर साउंड लगाकर डांस किया। कभी नाकाबंदी तो कभी दूसरा गाना बजाकर रात भर थाने में डांस करते रहे और पुलिस कर्मियों को चिढ़ाते रहे। वकीलों की इस प्रदर्शन का विडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। हालांकि दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल थाने में धरने बैठे बैठे वकील को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

एजेंसी एजेंट ने फर्जीवाड़ा किया

बताया गया है कि वकील बृजेश तिवारी ने हीरो स्प्लेंडर बाइक का लोन बंद कराने के लिए कान्हा मोटर्स के कर्मचारी अभय पांडेय से संपर्क किया था। कर्मचारी ने लोन की बकाया रकम करीब 63 रुपये बताया। रुपये जमा करने के समय सर्वर की समस्या बताकर उसने अपने बैंक खाते में रुपये जमा करा लिया और फर्जी रसीद दे दी। कई दिन बाद भी जब लोन खाता बंद नहीं हुआ तो बृजेश तिवारी ने हीरो एजेंसी में संपर्क किया। वहां पता चला कि उनके खाते में कोई रकम जमा नहीं हुई है। एजेंसी ने कोई रसीद भी जारी नहीं की थी।

सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज है

वकील बृजेश तिवारी ने एक अक्टूबर 2026 को पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपिट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हालांकि कुछ वकील इससे संतुष्ट नहीं हुए। दीवाली की शाम वह चादर, तकिया लेकर सिविल लाइंस थाने पर पहुंच गए। इसके बाद अनशन, धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

अनशनकारी वकील को अस्पताल में भर्ती कराया

रात को अनशनरत वकील के समर्थन में कई और अधिवक्ता पहुंच गए। उन्होंने थाने के भीतर ही साउंड लगाकर कई घंटे तक डांस किया। पुलिस कर्मियों को इस तरह के प्रदर्शन से चिढ़ाते रहे। कुछ पुलिस अधिकारी ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वकील नहीं माने। इसके बाद आज मंगलवार की भोर में अनशन करने वाले वकील को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में हत्या: लिव इन में रह रही महिला ने पत्थर से सिर कूंचकर युवक की जान ली, दोनों में हुआ था झगड़ा

यह भी पढ़ें- हाथ में फूटे सुतली बम, किसी की आंख में घुसी चिंगारी; दीवाली पर लापरवाही से पटाखे बजाना कई पर पड़ा भारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।