विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में हत्या: लव इन में रह रही महिला ने पत्थर से सिर कूंचकर युवक की जान ली, दोनों में हुआ था झगड़ा

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 10 Nov 2026 01:41 PM (IST)

प्रयागराज के शंकरगढ़ में एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर शेखर की पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी। झगड़े ...और पढ़ें

प्रयागराज के शंकरगढ़ स्थित शिक्षक नगर मोहल्ले में शेखर की हत्या के बाद बिलखती माँ। जागरण

प्रयागराज के शंकरगढ़ स्थित शिक्षक नगर मोहल्ले में शेखर की हत्या के बाद बिलखती माँ। जागरण

HighLights

  1. आरोपित महिला गिरफ्तार, मृतक की पत्नी मायके में रहती है

  2. यमुनापार के शंकरगढ़ स्थित शिक्षक नगर मोहल्ले में वारदात

संसू, जागरण, शंकरगढ़ (प्रयागराज)। यमुनापार के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित शिक्षक नगर मुहल्ले में बड़ी वारदात हुई। लव इन में रह रही एक महिला का युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद आवेश में आकर महिला ने पत्थर से सिर कूंचकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

मध्य प्रदेश की निवासी है आरोपित उर्मिला केवट 

शिक्षक नगर मोहल्ला निवासी हिरई धरकार ने पुलिस को सूचना दी कि उसका 25 वर्षीय बेटा शेखर की शादी विगत 15 वर्ष पूर्व सरिता से हुई थी। उसकी पांच लड़कियां हैं। शेखर मजदूरी करता था। शेखर मध्य प्रदेश के बरदहा इटमा गांव निवासिनी उर्मिला केवट से घुल मिल गया था और उसे घर ले आया था। दोनों साथ में रहते थे।

पत्थर के वार से गंभीर रूप से घायल हुआ था शेखर

रिरई धरकार के अनुसार सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर शेखर उस उर्मिला केवट में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उर्मिला ने आवेश में आकर शेखर के सिर पर पत्थर से वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी घायल शेखर को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत बताया। 

शेखर की पत्नी तीन बेटियों संग मायके में रहती है

बताया जाता है कि शेखर की पत्नी सरिता आज कई माह से मायके में रहती है। शेखर की दो पुत्री रागिनी व शालिनी की शादी हो चुकी है, जबकि  शिवानी, सानिया और संध्या अपनी मां के साथ रहती हैं। वहीं उर्मिला अपने साथ ढाई साल का लड़का लेकर आई थी, जो शेखर के साथ उसके घर में रह रही थी।

पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

पुलिस ने आरोपित उर्मिला को गिरफ्तार करके थाने ले गई। शेखर के पिता हिरई धरकार ने उर्मिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष शंकरगढ़ ने बताया कि मृतक शराब पीकर अपनी कथित दूसरी पत्नी उर्मिला को मार रहा था। इसी बीच मौका पाकर उसने उसके सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपित महिला को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- साइबर क्राइम: ATS का अधिकारी बनकर रिटायर दारोगा को डिजिटल अरेस्ट किया, 77.80 लाख रुपये ठगे

यह भी पढ़ें- हाथ में फूटे सुतली बम, किसी की आंख में घुसी चिंगारी; दीवाली पर लापरवाही से पटाखे बजाना कई पर पड़ा भारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।