विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथ में फूटे सुतली बम, किसी की आंख में घुसी चिंगारी; दीवाली पर लापरवाही से पटाखे बजाना कई पर पड़ा भारी

By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 10 Nov 2026 12:38 PM (IST)

प्रयागराज में दिवाली पर पटाखों से हुई दुर्घटनाओं में 100 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती ...और पढ़ें

प्रयागराज में दिवाली पर पटाखों से 100 से अधिक लोग घायल हुए।

प्रयागराज में दिवाली पर पटाखों से 100 से अधिक लोग घायल हुए।

HighLights

  1. प्रयागराज में 100 से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज को लाए गए

  2. पटाखे बजाने में सुरक्षा दांव लगाने वाले बच्चों-युवाओं को गंभीर चोट लगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पटाखों की धूम-धड़ाक करने में अपनी सुरक्षा दांव पर रखना कई लोगों के लिए भारी पड़ गया। बच्चों और युवाओं को गंभीर चोट लगी। 100 से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में ले जाए गए। विशेष इमरजेंसी में आधी रात तक घायलों को लाया जाता रहा।

पर्व की खुशियों के बीच बढ़ी परेशानी

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय और मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय समेत निजी अस्पतालों में इलाज के लिए लाए गए लोगों में किसी की आंख फूटी, पुतली में चिंगारी घुसी और हाथ में सुतली बम फूटे।  इससे घरों में खुशियां परेशानी और मानसिक तनाव में बदल गईं।

धनतेरस से शुरू बजने लगे थे पटाखे

दीवाली पर पटाखे छुड़ाने की शुरुआत धनतेरस से हो गई थी तो उसी रात से अस्पतालों की इमरजेंसी में घायल भी लाए जाने लगे। मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय में 9 नवंबर की आधी रात तक 25 लोग पहुंचाए गए। आठ वर्षीय अभिषेक, 12 वर्षीय प्रियांशु, 20 वर्षीय आव्या सिंह, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में 22 वर्षीय मनोज, 17 वर्षीय सत्यम, राजेंद्र तिवारी समेत कई अन्य लोग ले जाए गए।

18 लोगों का करना पड़ा आंख का आपरेशन

मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय में 18 लोगों की आंख और आसपास त्वचा में आपरेशन करना पड़ा। पुतली जल गई, कार्निया में भी चोट पहुंची। 11 लोगों को प्राथमिक इलाज करके घर भेज दिया गया, पांच घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रेफर किया गया।

कलाबाजी दिखाते समय हाथ में फटा अनार

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जाए गए पवन की हथेली घायल हो गई थी। साथ आए स्वजन ने बताया कि बड़ी दीपावली की रात पवन अनार को हाथ में लेकर कलाबाजी दिखा रहा था, तभी अनार फट गया। इससे तीन अंगुलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें- मैं लघु सिंचाई विभाग से बोल रहा हूं..., 10 हजार रुपये दे दो तो बोरिंग करा दूंगा; साइबर अपराधियों की करतूत

यह भी पढ़ें- प्रयागराज का पद्मलोक अपार्टमेंट: PDA के 602 फ्लैटों वाली आवासीय योजना में आवागमन के दो रास्ते होंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।