विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज का पद्मलोक अपार्टमेंट: PDA के 602 फ्लैटों वाली आवासीय योजना में आवागमन के दो रास्ते होंगे

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 08 Nov 2026 07:23 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पद्मलोक आवासीय योजना में 602 फ्लैटों वाले 14 मंजिला अपार्टमेंट में अब मुख्य मार्ग से भी ...और पढ़ें

प्रयागराज के पद्मलोक अपार्टमेंट में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए दो रास्ते होंगे।

प्रयागराज के पद्मलोक अपार्टमेंट में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए दो रास्ते होंगे।

HighLights

  1. माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान के निकट से भी मिलेगा रास्ता

  2. इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 14 मंजिला अपार्टमेंट में बनेंगे फ्लैट

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कृष्णपुरी (कसारी-मसारी) में विकसित होने वाली प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की पद्मलोक आवासीय योजना में अब मुख्य मार्ग से भी आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को आने-जाने के लिए एक से अधिक रास्ते मिल सकेंगे।

खास बात यह है कि माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान के पास से भी आवागमन का रास्ता प्रस्तावित है। पीडीए की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 14 मंजिला अपार्टमेंट में कुल 602 फ्लैटों का निर्माण कराया जाना है। पहले योजना में बस्ती की ओर से आवागमन के लिए रास्ता निर्धारित किया गया था। अब मुख्य मार्ग की ओर से भी रास्ता उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके लिए सर्वे कराया जा चुका है।

पीडीए के सचिव विनीत कुमार सिंह ने बताया कि पद्मलोक अपार्टमेंट का मुख्य मार्ग से भी आवागमन विकसित करने की योजना है। मुख्य मार्ग के पास माफिया अतीक अहमद का पुस्तैनी मकान बना हुआ था जिसे ध्वस्त किया जा चुका है। मकान से कुछ दूरी में मुख्य मार्ग है। मुख्य मार्ग से रास्ता मिलने पर आवासीय परिसर तक पहुंच आसान होगी और भविष्य में आवागमन का दबाव भी कम किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- मैं लघु सिंचाई विभाग से बोल रहा हूं..., 10 हजार रुपये दे दो तो बोरिंग करा दूंगा; साइबर अपराधियों की करतूत

यह भी पढ़ें- डाला छठ पर निकट, प्रयागराज में गंगा-यमुना के घाटों को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया सुस्त; जताई चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।