विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज शहर से दूर OYO होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात महिलाएं समेत 15 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 12 Nov 2026 07:49 PM (IST)

प्रयागराज के सरायइनायत स्थित हरिओम होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर सात ...और पढ़ें

प्रयागराज के सरायइनायत स्थित हबूसा मोड़ स्थित होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेअ का खुलासा किया।

प्रयागराज के सरायइनायत स्थित हबूसा मोड़ स्थित होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेअ का खुलासा किया।

HighLights

  1. हरिओम होटल के संचालक को भी पकड़ा, एक लड़की लखनऊ, एक बंगाल निवासी

  2. सरायइनायत में हबूसामोड़ के एक होटल में लंबे समय से चल रहा था सेक्स रैकेट 

  3. कमरे से आपत्तिजनक सामग्री, शक्तिवर्धक दवाएं समेत कई सामान बरामद किया 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सरायइनायत के हबूसामोड़ स्थित एक होटल में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। गुरुवार शाम पुलिस ने होटल में छापेमारी करते हुए सात महिलाओं समेत 15 लोगों को पकड़ लिया। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री, शक्तिवर्धक दवाएं समेत कई सामान बरामद किया गया।

पुलिस ने हरिओम होटल के संचालक त्रिभुवन सिंह को भी पकड़ा है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि एक लड़की लखनऊ, एक बंगाल की रहने वाली है। जबकि बाकी पांच महिलाएं स्थानीय हैं। वहीं, युवक भी सरायइनायत और उसके आसपास के रहने वाले हैं। बताया गया है कि हबूसामोड़ के पास हरिओम होटल स्थित है। उस पर ओयो का बोर्ड भी लगा है। इस होटल में कमरों की बुकिंग आनलाइन भी होती थी।

एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा ने बताया कि होटल में सेक्स रैकेट की सूचना मिली। तब एसीपी थरवई अजेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने होटल में छापेमारी की, जहां से सात महिलाएं और सात पुरुषों को पकड़ा गया। कमरों में आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद की गई है। होटल मालिक समेत अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। सभी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जूता-चप्पल बेचने की आड़ में लूट-चोरी करने वाले गिरोह का गैंगस्टर नौशाद गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी जबलपुर में छिपा था

यह भी पढ़ें- बड़ी मन्नत से मिला था एक भाई, भगवान ने उसे भी छीन लिया, घर पर बिलखती बहन के मुंह से निकले शब्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।