बड़ी मन्नत से मिला था एक भाई, भगवान ने उसे भी छीन लिया, घर पर बिलखती बहन के मुंह से निकले शब्द
प्रयागराज के एक परिवार के चार सदस्यों की हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। भाई ...और पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में प्रयागराज के मृत परिवार। फाइल फोटो
HighLights
भाई दूज मनाने और राखी बांधने वाला नहीं बचा, बहन की आंखों में नहीं रुक रहे आंसू
गंगा एक्सप्रेसवे पर हरदोई में सड़क हादसे में प्रयागराज के एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भैया नोएडा से आ रहा है। आने पर टीका किया जाएगा। भाई दूज के बाद छठी मैया की पूजा भी की जाएगी। घर पर मौजूद बहन, उनके पिता-माता को भी ब्रेसब्री से इंतजार था। एसपीओ पद से सेवानिवृत्त पिता जय गोविंद उपाध्याय भी बेटे सौरभ, बहू और पोतों को खुशहाल रहने की प्रार्थना मन ही मन करते थे। हालांकि दोपहर में जैसे ही मनहूस खबर मिली, उनके पैरों तलों जमीन खिसक गई।
बहन को ढांढस बंधाते रहे स्वजन
पहले तो किसी को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब विश्वास हुआ तो सभी के मुंह से चीख और आंख से आंसू गिरने लगे। धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीम सरांय मुंडेरा स्थित में घर में बिलखती बहन के मुंह से शब्द निकला-बड़ी मन्नत से एक भाई मिला था, भगवान ने उसे भी छीन लिया। बहन मधुलिका, भावना को उनके पति शिशिर, ज्ञानेंद्र नम आंखों से ढांढस बंधाते रहे।
परिवार के एकलौते बेटे थे सौरभ
सौरभ अपने परिवार में एकलौते बेटे थे। वह एक आईटी कंपनी में वाइस चेयरमैन के पद पर काम करते थे। उनकी माता-पिता और बहनों से अक्सर बातचीत होती रहती थी। त्योहार के चलते सौरभ अपनी पत्नी और दोनों मासूम बच्चों के साथ कार से घर आने के निकले थे, लेकिन शायद उनके खुशहाल परिवार पर किसी की बुरी नजर लग गई थी। गंगा एक्सप्रेसवे पर हरदोई में सड़क हादसे में चारों की मौत हो गई।
जिनके घर आने से खुशी का माहौल होता, अंधेरा छाया
दर्दनाक हादसे का पता चलते ही जय गोविंद के घर पर तमाम रिश्तेदार, शुभचिंतक पहुंचने लगे। मुंडेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनंजय सिंह भी कई व्यापारियों के साथ जय गोविंद के मकान पर पहुंचकर दुख साझा किया। रात को जिनके घर आने से खुशियाें का माहौल होता, वहां अंधेरा छा गया। कुछ रिश्तेदार हरदोई पहुंच गए थे। वहां से शव लेकर आज सुबह प्रयागराज स्थित घर पहुंचे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।