विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टल में PG छात्रों के प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 17 नवंबर तक ले सकेंगे एडमिशन

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 12 Nov 2026 01:00 PM (IST)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परास्नातक छात्रों के लिए हॉस्टल प्रवेश की अंतिम तिथि 17 नवंबर तक बढ़ा दी है, जिससे पहले ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

HighLights

  1. पहले निर्धारित समय सीमा में प्रवेश न लेने वाले विद्यार्थियों को इससे राहत मिलेगी

  2. विद्यार्थियों को आवंटित हॉस्टल से संपर्क कर निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी

  3. छात्रवृत्ति के नवीनीकरण के लिए 12 और 13 नवंबर को होगा बायोमेट्रिक सत्यापन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के छात्रावासों में प्रवेश के लिए एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टल आवंटन के बाद प्रवेश लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी है। पहले निर्धारित समय सीमा में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को इससे राहत मिलेगी।

छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त समय मिला

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परास्नातक पाठ्यक्रमों के सभी छात्र-छात्राएं, जिन्हें मेरिट के आधार पर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में प्रवेश आवंटित किया गया है, अब 17 नवंबर तक संबंधित छात्रावास में अपना प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को आवंटित छात्रावास से संपर्क कर निर्धारित छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस निर्णय से दूसरे शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को छात्रावास में रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

छात्रवृत्ति के नवीनीकरण को बायोमेट्रिक सत्यापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले नवीनीकरण (रिन्यूअल) के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 12 और 13 नवंबर को विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, सामान्य और अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों का अलग-अलग दिनों में सत्यापन निर्धारित किया गया है।

सत्यापन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 

जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यक वर्ग के सभी नवीनीकरण वाले विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। वहीं 13 नवंबर को सामान्य वर्ग और अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) के सभी नवीनीकरण वाले विद्यार्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया गया है। दोनों दिन बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।

बायोमेट्रिक सत्यापन को फिर जारी होगा अगला कार्यक्रम

विश्वविद्यालय के अनुसार जिन विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन इन दोनों दिनों में नहीं हो पाएगा, उनके लिए अगला कार्यक्रम 13 नवंबर को जारी किया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर नई तिथि और समय-सारणी निर्धारित कर अपलोड की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित तिथि पर बायोमेट्रिक सत्यापन अवश्य करा लें।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर यात्रियों को राहत, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें- UP के 151 न्यायिक अधिकारियों को सुपर टाइम पे स्केल मिलेगा, इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।