छठ पर्व पर स्पेशल ट्रेनें: नई दिल्ली-पटना, ग्वालियर-बरौनी, मुंबई-दानापुर व उधना-जयनगर समेत कई स्पेशल ट्रेनें रेलवे ने चलाई
रेलवे ने छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

छठ पर्व के लिए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जो प्रयागराज से होकर गुजरेंगी।
HighLights
यात्रियों को सुविधा होगी, प्रयागराज होकर गुजरेंगी ट्रेनें
कुछ का जंक्शन तो कुछ सूबेदारगंज व छिवकी में रुकेंगी
उत्तर मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने जारी किया कार्यक्रम
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत ग्वालियर-बरौनी, मुंबई-दानापुर, उधना-जयनगर और नई दिल्ली-पटना समेत कई स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज होकर गुजरेंगी। कुछ ट्रेनों का प्रयागराज जंक्शन तो कुछ का प्रयागराज छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहराव होगा।
ग्वालियर-बरौनी ट्रेन छिवकी रात 12:40 बजे पहुंचेगी
ग्वालियर-बरौनी के लिए ट्रेन संख्या 04111 गुरुवार 12 नवंबर को ग्वालियर से दोपहर 2:15 बजे चलेगी। प्रयागराज जंक्शन पर इसका आगमन शुक्रवार रात एक बजे और प्रस्थान 1:05 बजे होगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर वन-वे स्पेशल 01029 गुरुवार 12 नवंबर को रात 11:55 बजे चलेगी। प्रयागराज छिवकी पर शुक्रवार देर रात 12:40 से 12:43 बजे तक ठहराव होगा।
जयपुर-गया स्पेशल सूबेदारगंज होकर गुजरेगी
उधना-जयनगर के लिए 09029 और 09059 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। नई दिल्ली-पटना के बीच 04068/67 और नई दिल्ली-दरभंगा के बीच 04080/79 आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी। जयपुर-गया स्पेशल 09727/28 सूबेदारगंज होकर गुजरेगी। नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल के दो और पुणे-दानापुर स्पेशल के 11 अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए गए हैं।
यात्रियों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध होगी
इसके अलावा राजेंद्र नगर-नई दिल्ली एसी पूजा स्पेशल और मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद, जयपुर तथा दक्षिण भारत से बिहार जाने वाली ट्रेनें त्योहारों के समय घर जाने और लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध कराएंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।