असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा देंगे सवा लाख से अधिक अभ्यर्थी, मेरठ के अनेक अभ्यर्थियों को करनी होगी 500 KM की यात्रा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 19-20 नवंबर को सहायक आचार्य चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। मेरठ सहित प्रदेश ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
19-20 नवंबर को सहायक आचार्य चयन परीक्षा आयोजित होगी।
1.27 लाख से अधिक अभ्यर्थी 81 केंद्रों पर देंगे परीक्षा।
मेरठ में 17 केंद्रों पर 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।
जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से आगामी 19 और 20 नवंबर को होने वाली सहायक आचार्य चयन परीक्षा यानी असिस्टेंट प्रोफेसर (विज्ञापन संख्या 04/2026) की लिखित परीक्षा के लिए तेजी से तैयारी चल रही है। मेरठ समेत प्रदेश के 6 मंडल मंडलों में बनाए गए 81 केंद्रों पर 1.27 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
आयोग ने परीक्षा के शहरों की सूची जारी कर दी है। मेरठ के इतिहास विषय के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र आगरा में दिया गया है। ऐसे में यहां के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पांच सौ किमी से अधिक (पहुंचना और वापस आना) की दूरी तय करनी होगी। इनमें महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
आगामी 19 व 20 नवंबर को प्रतिदिन दो-दो पालियों में यह परीक्षा होगी। सुबह की पाली की परीक्षा का समय 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर ढाई से शाम 4:30 बजे तक रखा गया है।
मेरठ समेत पूरे प्रदेश में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर कुल 1,27,571 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की जा रही है। मेरठ के साथ ही यह परीक्षा आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज एवं वाराणसी मंडलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी।
मेरठ में 28,335 अभ्यर्थी
मेरठ में परीक्षा के लिए कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 28,335 अभ्यर्थी शामिल होंगे । इनमें पहला दिन दोनों पालियों में 14,783 और दूसरे दिन यानी 20 नवंबर को 13,552 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
आयोग ने रविवार को परीक्षा शहर की सूची जा कर दी है। मेरठ के इतिहास विषय के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र आगरा में दिया गया है। ऐसे में यहां के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए करीब पांच सौ किमी की दूरी तय करनी होगी। इनमें महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
आगरा के राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा का केंद्र मेरठ दिया है। उनको भी परीक्षा के लिए पांच सौ किमी की यात्रा करनी होगी। अन्य विषयों के अभ्यर्थियों को भी दूसरे मंडलों में परीक्षा के लिए जाना होगा।
सैकड़ों किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। उनका कहना है कि पांच सौ से छह सौ किमी की यात्रा करके जाना और परीक्षा देना काफी मुश्किल होता है। अभ्यर्थियों की सहूलियत को देखते हुए प्रदेश के अधिक शहरों में केंद्र बनाए जाने चाहिए।
परीक्षा की तैयारी को डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जल्दी अंतिम रूप दिया जाएगा। परीक्षा के लिए एडीएम सिटी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं, परीक्षा को नकल विहीन, निष्पक्ष एवं शुचिता पूर्ण ढंग से से कुशल करने की जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारियों को सौंपी गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।