विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जूता-चप्पल बेचने की आड़ में लूट-चोरी करने वाले गिरोह का गैंगस्टर नौशाद गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी जबलपुर में छिपा था

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 12 Nov 2026 06:02 PM (IST)

गोंडा निवासी 50 हजार के इनामी गैंगस्टर नौशाद उर्फ मुन्ना को एसटीएफ प्रयागराज ने मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार ...और पढ़ें

एसटीएफ की गिरफ्त में इनामी गैंगस्टर नौशाद उर्फ मुन्ना। साभार: एसटीएफ

एसटीएफ की गिरफ्त में इनामी गैंगस्टर नौशाद उर्फ मुन्ना। साभार: एसटीएफ

HighLights

  1. एसटीएफ प्रयागराज ने दबोचा, गोंडा का नौशाद श्रावस्ती जिले से था वांछित

  2. गैंग बनाकर गिरोह के सदस्य कई राज्यों में करते थे लूट, चोरी, नकबजनी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मध्य प्रदेश के जबलपुर में छिपे 50 हजार के इनामी गैंगस्टर नौशाद उर्फ मुन्ना को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने दबोच लिया। गोंडा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र स्थित इमामबाड़ा मोहल्ला निवासी नौशाद श्रावस्ती जिले के भिनगा थाने से वांछित चल रहा था। वह गिरोह बनाकर लूट, चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था।

जबलपुर में छिपने की सूचना मिली

एसटीएफ इंस्पेक्टर जय प्रकाश राय ने बताया कि वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि इनामी अभियुक्त जबलपुर में छिपा हुआ है। तब दारोगा विनय तिवारी, मो. हबीब अहमद सिद्दीकी, हेड कांस्टेबल पंकज सिंह, पंकज तिवारी, सिपाही अखंड प्रताप पांडेय की टीम को रवाना किया गया।

कसाई मंडी कब्रिस्तान में घेराबंदी कर पकड़ा

गुरुवार को टीम ने जबलपुर में हनुमानताल थाना क्षेत्र के कसाई मंडी कब्रिस्तान में घेराबंदी करके नौशाद उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि नौशाद का लूट, चोरी, नकबजनी का संगठित गिरोह है। उसका मास्टरमाइंड ददन लोनिया, निवासी श्रावस्ती है।

कई राज्यों में फैला है गैंग का नेटवर्क

यह गैंग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना के विभिन्न शहरों में किराए पर कमरा लेकर रहता है। जूता-चप्पल बेचने की आड़ में मकानों की रेकी करता है और उसके बाद चोरी, लूट, नकबजनी करके सोना, चांदी, नकदी समेत सामान गायब कर देता है। सामान को बेचने से जो पैसा मिलता है, उसे आपस में बांट लेते हैं।

गिरोह के दो सदस्य भेजे गए थे जेल

गिरोह के ददन लोनिया, दौलत अली वर्ष 2025 में श्रावस्ती से जेल गए लेकिन नौशाद फरार चल रहा था। इसी साल अभियुक्तों के खिलाफ गैंग्सटर का मुकदमा कायम हुआ। गिरफ्तारी न होने पर नौशाद पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। इंस्पेक्टर जेपी राय ने बताया कि नौशाद के खिलाफ श्रावस्ती में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- मानव तस्कर गैंग: डेढ़ से ढाई लाख रुपये में बेचता था एक लड़की, खरीदार इसके हिसाब से लगाते थे कीमत

यह भी पढ़ें- बड़ी मन्नत से मिला था एक भाई, भगवान ने उसे भी छीन लिया, घर पर बिलखती बहन के मुंह से निकले शब्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।