Magh Mela 2027 : श्रद्धालुओं के लिए इस बार 9 पांटून पुल बनेंगे, निर्माण कार्य शुरू; दिसंबर तक पूरा होगा काम
Magh Mela 2027 प्रयागराज में माघ मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने 9 पांटून पुलों ...और पढ़ें

Magh Mela 2027 माघ मेला में पीपा पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फोटो: जागरण आर्काइव
HighLights
लोक निर्माण विभाग ने ओल्ड जीटी मार्ग पर पीपा पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू
नालों पर पुलिया बनाने का काम भी पिछले एक सप्ताह से जोरों पर चल रहा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Magh Mela 2027 माघ मेला की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने पांटून पुलों का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। 12 नवंबर से ओल्ड जीटी मार्ग पर पीपा पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
पांटून पुलों से मेला क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा
माघ मेला में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए इस बार नौ पांटून पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इन पुलों के बनने से मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों के बीच आवागमन आसान होगा और श्रद्धालुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। नालों पर पुलिया बनाने का काम भी पिछले एक सप्ताह से चल रहा है।
दिसंबर तक सभी पुलों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
Magh Mela 2027 लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-चार के अवर अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पांटून पुलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग का लक्ष्य दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक सभी पुलों का निर्माण पूरा करने का है ताकि माघ मेला शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था बेहतर की जा सके।