विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में अगले 3 दिनों तक सुबह कोहरा और धुंध छाया रहेगा, 17 नवंबर से गिरेगा तापमान तो बढ़ेगी ठंड

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 13 Nov 2026 01:27 PM (IST)

प्रयागराज में अगले तीन दिनों तक सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने का अनुमान है। 17 नवंबर से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।

प्रयागराज में अगले तीन दिन सुबह कोहरा के बाद तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।

प्रयागराज में अगले तीन दिन सुबह कोहरा के बाद तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।

HighLights

  1. सुबह की धुंध के बाद खिली धूप, रात में बढ़ेगी ठंड

  2. अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने लगा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को अभी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। 16 नवंबर से तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

आज का तापमान

आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 15 नवंबर को भी सुबह धुंध छाने के आसार हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

16 से 18 नवंबर तक क्या रहेगा तापमान?

16 नवंबर से मौसम साफ होने का अनुमान है। इस दिन न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 18 नवंबर को अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

आगामी दिनों में बढ़ेगी ठंड

मौसम के इस बदलाव से सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा। यानी आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर और बढ़ने के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली नहीं जाने पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों पर गिरी गाज, प्रयागराज के पांच नेता सहित 68 लोग निलंबित

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में वारदात: खेत में मिला ट्रैक्टर चालक का शव, शरीर पर चोट मिलने से हत्या की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।