प्रयागराज में वारदात: खेत में मिला ट्रैक्टर चालक का शव, शरीर पर चोट मिलने से हत्या की आशंका
प्रयागराज के नवाबगंज में 42 वर्षीय ट्रैक्टर चालक भाईलाल प्रजापति का शव खेत में मिला, शरीर पर चोट के निशान ...और पढ़ें

प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र निवासी भाईलाल प्रजापति का शव खेत में मिला, जांच कर रही पुलिस व जुटी भीड़। जागरण
HighLights
12 नवंबर की शाम खेत की जुताई को ट्रैक्टर लेकर निकला था
गंगापार में नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुबरा जगदीशपुर गांव की घटना
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार में नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुबरा जगदीशपुर गांव निवासी 42 वर्षीय भाईलाल प्रजापति की 12 नवंबर की रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। आज सुबह उसका शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत छा गई। शरीर पर चोट मिलने के कारण हत्या की आशंका जताई है, हालांकि परिवार वालों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है।
पोस्मार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा
मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ होगा। 12 नवंबर की शाम भाईलाल खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा था। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
चेहरे-गले में जख्म का निशान व खून भी बहा था
बताया गया है कि भाईलाल प्रजापति कल शाम गांव में ही खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के सदस्य उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेत की ओर पहुंचे तो वहां ट्रैक्टर खड़ा मिला, जबकि भाईलाल का शव ट्रैक्टर से करीब 40 मीटर दूर खेत में पड़ा हुआ था। चेहरे पर और गले में जख्म का निशान था। खून भी बहा था। इस आधार पर लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहन है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
बहरिया हत्याकांड का राजफाश करने में पुलिस नाकाम
बहरिया हत्याकांड का राजफाश करने में पुलिस नाकाम है। मऊआइमा निवासी किसान रामदुलार पटेल की रस्सी से गला कसकर हत्या की गई थी। भाई ने रामदुलार के साले पर शक जताते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। चौंकाने वाली बात यह है कि मुकदमे में नामजदगी होने के बावजूद अब तक आरोपित को नहीं पकड़ पाई है। साथ ही इसका भी पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार कत्ल क्यों किया गया। रविवार को घर से निकले किसान रामदुलार की हत्या करके लाश को बहरिया क्षेत्र में फेंक दिया गया था। पुलिस की शिथिलता से परिवार में नाराजगी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।