विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PDA छह आवासीय योजनाओं में 236 भूखंडों की बिक्री करेगा, दिसंबर में शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 13 Nov 2026 01:43 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण दिसंबर के पहले सप्ताह से छह आवासीय योजनाओं में 236 भूखंडों की बिक्री शुरू करेगा। खरीदारों को ...और पढ़ें

प्रयागराज में छह आवासीय योजनाओं में पीडीए भूखंडों की बिक्री करेगा।

प्रयागराज में छह आवासीय योजनाओं में पीडीए भूखंडों की बिक्री करेगा।

HighLights

  1. प्लाटों की बिक्री में शामिल होने को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा

  2. 107 भूखंड प्रयागराज के देव प्रयागम झलवा आवासीय योजना के हैं

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) अलग-अलग छह आवासीय योजनाओं में 236 भूखंडों की बिक्री करेगा। बिक्री प्रक्रिया दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू की जा सकती है। प्लाटों की बिक्री में शामिल होने के लिए खरीदारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

नीलामी के माध्यम से की जाएगी भूखंडों की बिक्री 

भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से की जाएगी। 40 भूखंड पीडीए की आवासीय योजनाओं में नए सृजित किए गए है। आवासीय योजनाओं में 60 वर्ग मीटर से लेकर 150 वर्ग मीटर के दायरे वाले भूखंड रहेंगे।

खरीद के तुरंत बाद आवंटियों को भूखंंड पर कब्जा मिलेगा

सूत्रों की मानें तो देव प्रयागराज झलवा में सबसे अधिक 107 भूखंडों की बिक्री की जाएगी। पीडीए के संपत्ति अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि सभी भूखंडों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया है। भूखंडों को खरीदने के तुरंत बाद आवंटियों को कब्जा दिया जाएगा।

फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया जारी रहेगी

प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से अलग-अलग छह आवासीय योजनाओं में फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू है। 456 फ्लैटों की बिक्री अक्टूबर में शुरू की गई। 200 से अधिक फ्लैटों की बिक्री हो चुकी है। 256 फ्लैटों की बिक्री नियमित रूप से जारी रहेगी। फ्लैट खरीदने वालों को आनलाइन आवंटन पत्र पीडीए की ओर से जारी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में अगले 3 दिनों तक सुबह कोहरा और धुंध छाया रहेगा, 17 नवंबर से गिरेगा तापमान तो बढ़ेगी ठंड

यह भी पढ़ें- दिल्ली नहीं जाने पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों पर गिरी गाज, प्रयागराज के पांच नेता सहित 68 लोग निलंबित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।