विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के सिविल लाइंस, जार्जटाउन व टैगोर टाउन में भी बहुमंजिला आवासीय भवन बना सकेंगे, मिलेगी अनुमति

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 13 Nov 2026 04:35 PM (IST)

प्रयागराज के सिविल लाइंस, जार्जटाउन और टैगोर टाउन में अब बहुमंजिला आवासीय भवन बनाने की अनुमति मिल गई है। इससे ...और पढ़ें

प्रयागराज के पॉश इलाके में भी बहुमंजिला आवासीय भवन बनने की अनुमति मिल सकेगी।

प्रयागराज के पॉश इलाके में भी बहुमंजिला आवासीय भवन बनने की अनुमति मिल सकेगी।

HighLights

  1. इन पॉश इलाकों में 7.5 मी. से अधिक ऊंचाई वाले निर्माण का रास्ता साफ

  2. हजारों भवन स्वामियों को मिलेगी राहत, पीडीए की आय में भी होगी वृद्धि

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के पॉश इलाकों में शामिल सिविल लाइंस, जार्जटाउन और टैगोर टाउन में अब बहुमंजिला आवासीय भवन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन की ओर से यह आदेश 12 नवंबर को जारी कर दिया गया। शासनादेश जारी होने के बाद गुरुवार को पीडीए अधिकारियों ने कार्य योजना के संबंध में बैठक हुई।

शासन स्तर से नियमों में बदलाव को मंजूरी

अब तक इन क्षेत्रों में अधिकतम ढाई तल यानी करीब 7.5 मीटर ऊंचाई तक ही आवासीय भवन बनाने की अनुमति थी। शासन स्तर से नियमों में बदलाव को मंजूरी मिलने के बाद हजारों भवन स्वामियों को अब राहत मिलेगी। इसके साथ ही 200 वर्ग मीटर से छोटे भूखंडों पर भी आवासीय भवनों के मानचित्र स्वीकृत किया जाएगा।

अधिक ऊंचाई वाले आवासीय भवन निर्माण पर रोक थी

दरअसल, महायोजना में किए गए प्रावधानों के कारण सिविल लाइंस, जार्जटाउन और टैगोर टाउन में 7.5 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले आवासीय भवनों के निर्माण पर रोक लग गई थी। पीडीए सचिव विनीत कुमार सिंह ने बताया कि शासनादेश से इन इलाकों में रहने वाले लोग अपनी जरूरत के मुताबिक भवन का विस्तार नहीं कर पा रहे थे।

लोगों को बड़ी राहत मिलेगी

लंबे समय से इस प्रतिबंध में छूट देने की मांग की जा रही थी। अब नियमों में बदलाव की मंजूरी मिलने की जानकारी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। भवन निर्माण से जुड़े नियमों में बदलाव का लाभ छोटे भूखंडों के मालिकों को भी मिलेगा।

वर्ष 2011 में लगाई गई थी रोक

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अधिकारियों के मुताबिक, समय-समय पर भवन निर्माण के नियमों में बदलाव होता रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2011 से इन क्षेत्रों में ऊंचाई को लेकर प्रतिबंध लागू हो गया था। अब इसमें राहत मिलने से पुराने भवनों के पुनर्निर्माण और नए आवासीय भवनों की योजना बनाने वालों को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- PDA छह आवासीय योजनाओं में 236 भूखंडों की बिक्री करेगा, दिसंबर में शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : श्रद्धालुओं के लिए इस बार 9 पांटून पुल बनेंगे, निर्माण कार्य शुरू; दिसंबर तक पूरा होगा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।