UPESSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा को प्रवेशपत्र जारी किया, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 1936 पदों होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती ...और पढ़ें

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिया है।
HighLights
19 और 20 नवंबर को होगी परीक्षा, आयोग की वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर
प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों के 81 केंद्रों पर 127571 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर परीक्षा कराने की तैयारी है। 19 और 20 नवंबर को यह परीक्षा होगी, इसके लिए प्रवेशपत्र 15 नवंबर को शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी कर दिए।
दो पालियों में होगी परीक्षा
अभ्यर्थी शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट से अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों के 81 केंद्रों पर 127571 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों दिन यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
किस जिले में कितने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा?
आगरा में 14692, मेरठ व गोरखपुर में 11357, लखनऊ में 14582, प्रयागराज में 27138, वाराणसी में 31467 अभ्यर्थियों को परीक्षा देना है। आयोग के उप सचिव डा. संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने साथ परीक्षा के दिन केंद्र पर प्रवेशपत्र ले जाना होगा। बिना प्रवेशपत्र किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।