विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, महानिबंधक की ओर से अधिसूचना जारी

By Sharad Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 15 Nov 2026 08:32 PM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट में अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत 326 पदों पर पदोन्नति की अधिसूचना जारी की है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है।

HighLights

  1. इंद्रकांत, रंजीत, रजनीश और अजय को निबंधक पद पर पदोन्नति दी गई है


  2. उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल आदि बने उप निबंधक

विधि संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से स्वीकृत 326 पदों के सृजन के क्रम में इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। इसके तहत अनुभाग अधिकारी से लेकर निबंधक तक के विभिन्न पदों पर पदोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी है। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। अधिसूचना के अनुसार निबंधक के पद पर इंद्रकांत शुक्ल, रंजीत कुमार, रजनीश कुमार सिंह व अजय कुमार द्विवेदी को पदोन्नति दी गई है।

इसी क्रम में संयुक्त निबंधक के पद पर शबीना फारूक, सर्वेश कुमार सिंह, कंचन दीक्षित, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, निरंजन सिंह, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अबरारुल हक, अजीत कुमार श्रीवास्तव व पंकज मिश्रा को पदोन्नति मिली है। वहीं, उप निबंधक के पद पर उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयानंद द्विवेदी सहित पवन कुमार शुक्ला, संजय तिवारी, विवेकानंद सिंह, सुरेश कुमार प्रसाद, संजीव कुमार यादव, मीतू वर्मा, सुजीत चंद्रा, राजेश प्रसाद, रमेश चंद्र यादव, ओमेंद्र कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार मौर्य, हरिनंदन कुमार यादव, संतोष कुमार सिंह, गोपाल सिंह, सतीश चंद्रा, रामभवन, दिनेश कुमार को पदोन्नति प्रदान की गई है।

Nikhil

सहायक निबंधक के पद पर आदित्य कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, अमित यादव, रजनीश कुमार, आशीष वर्मा, हरेंद्र कुमार, मनोरमा सिंह, राकेश यादव, कुमार अंबिका, अजय कुमार सिंह, उमर हमीद, रवींद्र कुमार मौर्य, ओम हर्ष यादव, अनवारुल हसन, मोहम्मद फैसल, निर्मल कुमार गुप्ता, संजय कुमार यादव, वंदना मनीष, नीरज, विशाल कुमार गुप्ता, विनय सिंह, अरविंद गौतम, अभिषेक जायसवाल, नीरज कुमार, मोहम्मद आदिल हमीद, सुमित पखेल, देवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, शशांक एवं विजेंद्र सिंह को पदोन्नति मिली है।

इसी प्रकार अनुभाग अधिकारी के पद पर रमेंद्र कुमार सुमन, आस्था कदम, स्वाती सिंह, विश्व मोहन चंद्रा, अवनीश कुमार सिंह, देवेंद्र प्रताप, धर्मेंद्र कुमार, दीप्ति वर्मा, धनंजय सिंह, सिद्धार्थ, अरविंद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार गौतम, मुकेश कुमार, आशीष, अंशुमाली, अमित, अर्पण, सिद्धार्थ, ज्योति वर्मा, शंकर लाल, अनिल कुमार, अजय कुमार, सौरभ जयंत, धर्मेंद्र, धरमपाल सिंह, राजुल कुमार गौतम, नितीश चंद्रा, पंकज गहलोत, हंसराज सिंह, वीरेंद्र मोहन, नरेश कुमार एवं अब्दुल कुद्दूस को पदोन्नति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में जमीन व फ्लैट खरीदने का सुनहरा अवसर, PDA तीन नई टाउनशिप बसाएगा, 900 हेक्टेयर में बनेंगी आवासीय योजनाएं

यह भी पढ़ें- OTS योजना में पंजीकरण कराने की समय सीमा एक माह बढ़ी, गृहकर बकाया पर ब्याज माफी से वंचित भवन स्वामियों को राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।