विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में जमीन व फ्लैट खरीदने का सुनहरा अवसर, PDA तीन नई टाउनशिप बसाएगा, 900 हेक्टेयर में बनेंगी आवासीय योजनाएं

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 15 Nov 2026 08:25 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) अगले पांच वर्षों में तीन नई टाउनशिप विकसित करेगा, जिससे अन्य राज्यों के लोग भी भूखंड ...और पढ़ें

प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज।

HighLights

  1. दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और गोरखपुर के लोग भी खरीद सकेंगे भूखंड और फ्लैट

  2. गंगापार और यमुनापार में 800 से 900 हेक्टेयर में आवासीय योजनाएं विकसित होंगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में आशियाना बनाने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और गोरखपुर समेत दूसरे शहरों और राज्यों के लोग भी यहां भूखंड या फ्लैट खरीद सकेंगे। तेजी से बढ़ते शहरी विस्तार और आवासीय मांग को देखते हुए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) तीन नई टाउनशिप विकसित करने की तैयारी में जुट गया है।

इसके लिए गंगापार और यमुनापार में जमीन चिह्नित करने की कवायद शुरू की गई है। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से शहर के आसपास सुनियोजित आवासीय विकास को भी गति मिलेगी। पांच वर्ष में तीन आवासीय योजनाओं को विकसित किया जाएगा।

पीडीए गंगा पार के मलाका और झूंसी क्षेत्र में लगभग 800 से 900 हेक्टेयर में टाउनशिप विकसित करने की तैयारी में है। वहीं, यमुना पार के इरादतगंज में करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्र में आवासीय टाउनशिप बसाने की योजना बनाई जा रही है। इन योजनाओं में लोगों को आवासीय भूखंडों के साथ फ्लैट खरीदने का अवसर भी मिलेगा।

प्राधिकरण की ओर से फिलहाल एयरो सिटी विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर नई आवासीय योजनाओं को मूर्त रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि एयरो सिटी विकसित करने के बाद अलग-अलग स्थानों पर तीन टाउनशिप विकसित करने की योजना है। इरादतगंज और मलाका की ओर जमीन चिह्नित करने के लिए जल्द सर्वे कराया जाएगा। इरादतगंज में टाउनशिप विकसित करने के लिए सेना से जमीन ली जाएगी। 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरपोर्ट के पास PDA 1000 हेक्टेयर जमीन पर एयरो सिटी टॉउनशिप बसाएगा, भूमि अधिग्रहण में किसानों को सुविधा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के MLN मेडिकल कॉलेज में MBBS की 50 सीटें बढ़ाने की कवायद तेज, हाल ही में PG की 16 की हुई वृद्धि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।