विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTS योजना में पंजीकरण कराने की समय सीमा एक माह बढ़ी, गृहकर बकाया पर ब्याज माफी से वंचित भवन स्वामियों को राहत

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 15 Nov 2026 07:39 PM (IST)

बकाया गृहकर, जलकर और सीवरकर पर ब्याज में छूट के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की आवेदन अवधि 14 दिसंबर ...और पढ़ें

गृहकर पर छूट के लिए ओटीएस योजना में पंजीकरण व टैक्स जमा करने की समय सीमा शासन ने बढ़ाई है।

गृहकर पर छूट के लिए ओटीएस योजना में पंजीकरण व टैक्स जमा करने की समय सीमा शासन ने बढ़ाई है।

HighLights

  1. 14 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 15 जनवरी 2027 तक जमा होंगे टैक्स

  2. प्रयागराज जिले में 80 हजार से अधिक भवन स्वामी ओटीएस योजना की जद में

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बकाया गृहकर, जलकर, सीवरकर और जलमूल्य पर ब्याज में छूट पाने से वंचित भवन स्वामियों को शासन ने एक और मौका दिया है। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लागू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की आवेदन अवधि एक माह बढ़ा दी गई है। ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए अब भवन स्वामी 14 दिसंबर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर निर्धारित थी।

भवन स्वामी 15 जनवरी तक धनराशि जमा कर सकेंगे

इसके अलावा ओटीएस योजना के तहत निर्धारित धनराशि को 15 जनवरी 2027 तक जमा कर सकेंगे। शासन के इस फैसले से उन भवन स्वामियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर सके थे। नगर विकास विभाग के अनु सचिव चन्द्रपाल सिंह की ओर से इस संबंध में 15 नवंबर 2026 में आदेश जारी किया गया है। शासनादेश के अनुसार प्रदेश के सभी 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों में यह योजना लागू है।

प्रयागराज के हजारों भवन स्वामियों को राहत

प्रयागराज नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि पंजीकरण कराने और टैक्स जमा करने की समय सीमा बढ़ाए जाने से हजारों भवन स्वामियों को राहत मिलेगी। बताया कि प्रयागराज में ओटीएस योजना के लिए अब तक 26844 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण सरकारी अस्पतालों में, प्रसव प्राइवेट हॉस्पिटल में हो रहे

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरपोर्ट के पास PDA 1000 हेक्टेयर जमीन पर एयरो सिटी टॉउनशिप बसाएगा, भूमि अधिग्रहण में किसानों को सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।