विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPESSC सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 8 नवंबर से वेबसाइट पर परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना मिलेगी

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 07 Nov 2026 03:29 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा 19 ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

HighLights

  1. परीक्षा 19 व 20 नवंबर को, प्रदेश के छह मंडलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे

  2. दो पालियों में कराई जाएगी परीक्षा, 15 से डाउनलोड किए जा सकेंगे प्रवेश पत्र

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPESSC Bharti उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापित सहायक आचार्य पद के लिए लिखित परीक्षा की तथि घोषित कर दी है। 19 और 20 नवंबर को यह परीक्षा प्रदेश के छह मंडलों में कराई जाएगी। परीक्षा आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज एवं वाराणसी के निर्धारित केंद्रों पर दो-दो पालियों में कराई जाएगी।

दो पालियों में होगी परीक्षा

आयोग के अध्यक्ष डॉ.. प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों दिन प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक  होगी। इस पद के लिए विज्ञापन आठ सितंबर को प्रकाशित हुआ था।

वेबसाइट पर मिलेगी परीक्षा जनपद की जानकारी

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों के परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना संबंधी विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov पर आठ नवम्बर 2026 से जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ (होमपेज) पर उपलब्ध लिंक पर जाकर वांछित प्रविष्टियां अंकित करते हुए आवंटित परीक्षा जनपद की अग्रिम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रवेशपत्र 15 नवंबर से डाउनलोड होंगे

UPESSC Bharti आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आठ नवंबर को प्रदर्शित होने वाला विवरण केवल परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना है और यह परीक्षा का अधिकृत प्रवेश पत्र नहीं है। परीक्षा के लिए वैध प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट के माध्यम से 15 नवबंर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Vidhan Sabha Chunav 2027 : राजनैतिक दलों को मतदेय स्थलों की अंतिम सूची सौंपी, त्रुटिहीन बनाने को मांगा सहयोग

यह भी पढ़ें- पीएम आवास योजना का लाभ पात्रों को ही मिलेगा, डूडा अब घर-घर जाकर लाभार्थियों का सर्वे कराएगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।