विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Assistant Professor Exam : छह मंडलों के मुख्यालयों पर 50994 परीक्षार्थियों ने दी सहायक आचार्य परीक्षा

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 19 Nov 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की सहायक आचार्य परीक्षा छह मंडल मुख्यालयों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें कुल 50994 ...और पढ़ें

प्रयागराज के सीएवी इंटर कॉलेज में UPESSC की असिस्टेंट प्रोफेससर परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। जागरण

प्रयागराज के सीएवी इंटर कॉलेज में UPESSC की असिस्टेंट प्रोफेससर परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। जागरण 

HighLights

  1. एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से केंद्रों पर लगे कैमरों के माध्यम से निगरानी

  2. परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, आगरा में हुई

  3. UPESSC ने 3 व 4 दिसंबर की परीक्षा निरस्त होने की सूचना भ्रामक बताई

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। Assistant Professor Exam उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की सहायक आचार्य की लिखित परीक्षा गुरुवार को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर हुई। इसके लिए प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी जगहों पर दो पालियों में परीक्षा कराई गई।

दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा 

प्रथम पाली प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक में शिक्षा शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, विधि, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, चित्रकला, दर्शनशास्त्र, उर्दू, सांख्यिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि अर्थशास्त्र पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान एवं मानवशास्त्र सहित कुल 15 विषयों की परीक्षा हुई। दूसरी पाली अपराह्न 2:30 बजे से 04:30 बजे तक इतिहास, भूगोल, वाणिज्य, गणित, संगीत गायन, कृषि वनस्पति, कृषि प्रसार, कृषि अभियंत्रण एवं संगीत वादन तबला सहित नौ विषयों की परीक्षा हुई।

गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली

परीक्षा की मानीटरिंग के लिए आयोग में एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया गया था। यहां से आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार व अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने केंद्रों पर लगे एआई कैमरों के माध्यम से निगरानी की। कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।

78.03% महिला व 80.67% पुरुष अभ्यर्थी जुटे

Assistant Professor Exam उप सचिव संजय सिंह के अनुसार परीक्षा की प्रथम पाली में कुल पंजीकृत 32145 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 24907 (77.48%) परीक्षार्थियों तथा द्वितीय पाली में कुल पंजीकृत 31921 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 26087 (81.72%) परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। उक्त दोनो पालियों को मिलाकर कुल 50994 (79.60%) परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। महिला परीक्षार्थियों की उपस्थिति 20275 (78.03%) तथा पुरुष परीक्षार्थियों की उपस्थिति 30719 (80.67%) रही।

परीक्षा निरस्त होने की सूचना भ्रामक

शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 05/2026 सहायक अध्यापक (संबदध प्राइमरी) व सहायक अध्यापक प्राथमिक शहरी का विज्ञापन दिनांक 15.09.2026 को प्रकाशित किया है। इसकी परीक्षा तिथि तीन और चार दिसंबर 2026 निर्धारित है। आयोग का कहना है कि कुछ असमाजिक व्यक्ति/ संस्था इंटरनेट मीडिया के जरिए आयोग के लेटरहेड, लोगों व नाम तथा उपसचिव संजय कुमार सिंह के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर "महत्वपूर्ण सूचना" के नाम से परीक्षा निरसत करने संबंधी भ्रम फैला रहे हैं। परीक्षा को निरस्त नहीं किया गया है।

ऐसा करने वालों के खिलाफ आयोग FIR करेगा 

इस तरह की किसी सूचना पर विश्वास न करें और न ऐसी सूचना किसी को अग्रेनित करें। ऐसा करने पर आयोग संबंधित के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई के लिए थाना कर्नलगंज, प्रयागराज में एफआइआर दर्ज करा रहा है। उपसचिव संजय सिंह ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग से संबंधित सभी सूचनाएं, विज्ञप्तियां, परीक्षा कार्यक्रम, संशोधन एवं अन्य आधिकारिक जानकारी सिर्फ शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ व एक्स अकाउंट @upesscprayagraj से प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें- UP TET : शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन 24 नवंबर को जारी होगा, 23 दिसंबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

यह भी पढ़ें- इंदिरा मैराथन: खींच कर, भागे रहो बस थोड़ा और बचा है...के साथ लोगों की तालियों ने दी धावकों को ऊर्जा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।