विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP TET : शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन 24 नवंबर को जारी होगा, 23 दिसंबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 19 Nov 2026 04:35 PM (GMT+05:30)

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग 24 नवंबर को यूपी टीईटी का विज्ञापन जारी करेगा, जिसके लिए अभ्यर्थी 23 दिसंबर तक ...और पढ़ें

UP TET : शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन 24 नवंबर को जारी होगा।

UP TET : शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन 24 नवंबर को जारी होगा।

HighLights

  1. नई टीईटी की परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को होगी

  2. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से होगा आयोजन

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP TET उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने फिर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) कराने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को कराई जाएगी। प्राथमिक स्तर (कक्षा-एक से पांच) व उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की टीईटी के लिए 24 नवंबर को विज्ञापन जारी होने जा रहा है।

ओटीआर व्यवस्था लागू की गई है

UP TET इसके साथ ही ओटीआर और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए आयोग की ओर से 27 दिसंबर तक का समय दिया जाएगा। आयोग के उप सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए ओटीआर व्यवस्था लागू की गई है। उसे पूर्ण करने के बाद ही अभ्यर्थी टीईटी के लिए आवेदन करें।

ऐसे शिक्षकों को भी राहत मिलने की उम्मीद

इस निर्णय से बेसिक शिक्षा विभाग के उन शिक्षकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनकी पदोन्नति बाधित हो रही है। यदि वे टीईटी उत्तीर्ण कर लेंगे तो पदोन्नति की राह खुल जाएगी। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने निर्देश जारी किया था कि जिन शिक्षकों ने टीईटी उत्तीर्ण नहीं की है वे पदोन्नति के लाभ से वंचित हो जाएंगे। यह भी कहा था कि कुछ सीटें सुरक्षित रखी जाएंगी, यदि शिक्षक टीईटी उत्तीर्ण कर लेंगे तो उन्हें पदोन्नति का लाभ दिया जा सकेगा। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए भी उम्मीद की राह खोलेगी जो निकट भविष्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- UP Board Practical Exam 2027 : हाईस्कूल-इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित, जनगणना बनी देरी की वजह

यह भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में आएंगे 120 सवाल, गलत उत्तर देने पर कटेगा एक अंक, मेरठ में 17 केंद्रों पर 28,335 अभ्यर्थी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।