विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Assistant Professor Exam : सहायक आचार्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी, UPESSC की वेबसाइट पर देखें अभ्यर्थी

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 23 Nov 2026 02:53 PM (IST)

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक आचार्य चयन परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 29 नवंबर तक प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

HighLights

  1. उत्तर कुंजी पर आपत्ति 29 नवंबर की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराएं

  2. अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। Assistant Professor Exam उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक आचार्य चयन परीक्षा (विज्ञापन संख्या-04/2026) 19 और 20 नवंबर को कराई थी। इस लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के लिए जारी कर दी गई है। इसे आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं।

आयोग की इस वेबसाइट पर देखें

आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक https://www.upessc.net/ap042026qc/Login.aspx के माध्यम से अनुक्रमांक और जन्मतिथि अंकित कर अभ्यर्थी लागिन करें। उसके बाद मास्टर सेट की उत्तरकुंजी के अनुसार अपने प्रश्नों के उत्तर मिला लें।

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराएं

Assistant Professor Exam यदि मास्टर सेट की उत्तर कुंजी पर आपत्ति (यदि कोई हो) हो तो 29 नवंबर की रात 11:59 बजे तक आनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उत्तरकुंजी पर प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। इस संबंध में दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। आनलाइन लिंक के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में नवंबर के अंत में बढ़ेगी ठंड, सुबह घनी धुंध और छाएगा कोहरा; वायु प्रदूषण भी बढ़ने के आसार

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में शहर के हर कोने तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, कनिहार में नया बस स्टेशन बनाने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।