विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में नवंबर के अंत में बढ़ेगी ठंड, सुबह घनी धुंध और छाएगा कोहरा; वायु प्रदूषण भी बढ़ने के आसार

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 23 Nov 2026 02:38 PM (IST)

प्रयागराज में नवंबर के अंत तक ठंड बढ़ने, सुबह घनी धुंध और कोहरा छाने की संभावना है। रात के तापमान में गिरावट के बाद अब दिन में भी ठंड बढ़ेगी, साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने के भी आसार हैं।

प्रयागराज में शीघ्र ही ठंड बढ़ेगी, सुबह घनी धुंध और कोहरा छाएगा।

प्रयागराज में शीघ्र ही ठंड बढ़ेगी, सुबह घनी धुंध और कोहरा छाएगा।

HighLights

  1. तीन दिन तक बढ़ने के बाद फिर लुढ़का रात का पारा

  2. अब दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू होने के संकेत

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मौसम के बदलते मिजाज के बीच प्रयागराज में ठंड ने एक बार फिर दस्तक तेज कर दी है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को थम गया। रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और पारा 19.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह शहर के कई इलाकों में धुंध छाई रही।

दिन में भी बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, नवंबर के आखिरी सप्ताह में सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ेगा। सुबह के समय घनी धुंध और कोहरे जैसी स्थिति बनने की संभावना है। इसके साथ ही अब दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू होने के संकेत हैं। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 20 नवंबर को 14.3 डिग्री, 21 नवंबर को 17 डिग्री और 22 को 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वृद्धि के बीच सोमवार को दो डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री आ गया।

अगले कुछ दिन कितना रहेगा तापमान? 

मौसम में बदलाव का असर आने वाले दिनों में अधिक स्पष्ट दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। यानी रात के साथ दिन में भी ठंड बढ़ेगी। नवंबर के अंतिम दिनों में सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे के साथ होने के आसार हैं। सोमवार को सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण सुबह के समय धुंध बनने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

वायु प्रदूषण बढ़ा सकता है मुश्किल

सुबह के समय धुंध और हवा में मौजूद प्रदूषक कणों के एक साथ रहने से वायु गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। मौसम की स्थिर परिस्थितियों में प्रदूषक कणों का फैलाव कम होने पर प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 300 के पार पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में तीन नई आवासीय योजना में प्लाट खरीदने का अवसर, PDA 500 से अधिक भूखंड बेचेगा, एक माह में शुरू होगी बिक्री

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में शहर के हर कोने तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, कनिहार में नया बस स्टेशन बनाने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।