विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP विधानसभा चुनाव 2027: बूथों पर बीएलओ सूची से पढ़कर सुनाएंगे प्रत्येक मतदाता का नाम, आम जन को पता चल सकेगा किसका छूटा?

By Surya Prakash Tiwari Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 16 Nov 2026 01:58 PM (IST)

प्रयागराज में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू हो रहा है, जिसमें बीएलओ बूथों पर मतदाताओं के नाम पढ़कर सुनाएंगे।

उप्र विधानसभा चुनाव 2027: बीएलओ को मतदाताओं का सत्यापन करना होगा।

उप्र विधानसभा चुनाव 2027: बीएलओ को मतदाताओं का सत्यापन करना होगा।

HighLights

  1. 17 नवंबर को होगा सूची का आलेख प्रकाशन, 16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे नाम

  2. 17 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन होगा।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उप्र विधानसभा चुनाव 2027 की मतदाता सूची के एक-एक नाम बूथ लेबल अधिकारी अपने-अपने बूथों में पढ़कर सुनाएंगे। इसके लिए गांवों व वार्डों में बैठक होंगी। ताकि, मतदाता सूची में किसका नाम है और किसका नहीं, यह मतदाता जान सके। इसके लिए 17 से 22 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी दौरान बीएलओ को मतदाताओं का सत्यापन करना होगा।

एडीएम ने राजतीतिक दल प्रतिनिधियों संग की बैठक

17 नवंबर से शुरू हो रहे विशेष संक्षिप्त पनुरीक्षण अभियान को लेकर अपर जिलाधिकारी यानी एडीएम उपमा पांडेय ने कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें अभियान के बारे में जानकारी दी। एडीएम ने कहा कि निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को होगा। यह सूची राजनैतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

एप व वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन सुविधा

उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। इसमें मतदाता अपने नाम सूची में शामिल कराने, मतदाता सूची में संशोधन कराने के लिए बूथ पर आवेदन कर सकते हैं। चुनाव आयोग के एप ECINET mobile app व वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 28 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण और चार जनवरी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। बूथों पर बीएलओ द्वारा राजनैतिक दलों के बीएलए के साथ भी बैठक की जाएगी।

... तो क्या 18 वर्ष के पहले बन जाएंगे मतदाता

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में प्रशासन ने उन युवाओं के फार्म-छह (नाम शामिल कराने वाला आवेदन) भरवाने की अपील भी गई है, जो एक अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष के हो रहे हैं। जबकि, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी को ही हो जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि जिसकी आयु 18 वर्ष पूरी ही नहीं हुई होगी, उनका नाम मतदाता सूची में कैसे शामिल होगा। अपर जिलाधिकारी उपमा पांडेय ने कहा कि इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस बारे में पता किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के परीक्षा केंद्र निर्धारण में सौदेबाजी-घूसखोरी, कौन ले रहा 5-5 लाख रुपये? जांच की उठी मांग

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में जमीन व फ्लैट खरीदने का सुनहरा अवसर, PDA तीन नई टाउनशिप बसाएगा, 900 हेक्टेयर में बनेंगी आवासीय योजनाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।