UP TGT के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मिल रहा गलत प्रिंटआउट, आयोग गलत सूचना देने का आरोप न लगा दे?
यूपी टीजीटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को गलत प्रिंटआउट मिल रहा है, जिसमें बीएड उत्तीर्ण वर्ष गलत अंकित ...और पढ़ें

गलत प्रिंटआउट मिलने से यूपी टीजीटी का आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को गलत प्रिंटआउट मिल रहा, UPESSC से शिकायत की है।
HighLights
प्रिंट आउट में बीएड उत्तीर्ण वर्ष की जगह प्रवेश वर्ष अंकित हो रहा
अभ्यर्थी पोर्टल पर तकनीकी वजह से आवेदन नहीं कर पाने से परेशान
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। टीजीटी भर्ती में स्नातक स्तर पर अंकों के न्यूनतम प्रतिशत की शर्त में उन अभ्यर्थियों को राहत दी गई है जिन्होंने शिक्षा में स्नातक अथवा प्रारंभिक शिक्षा में स्नातक या समतुल्य पाठ्यक्रम में 29 जुलाई, 2011 से पहले प्रवेश लिया था। दो दिन पूर्व अभ्यर्थियों ने शिक्षा सेवा चयन आयोग को बताया कि वे पोर्टल पर तकनीकी वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। अब आयोग ने पोर्टल पर आवश्यक सुधार तो कर दिया, अभ्यर्थी आवेदन भी कर रहे लेकिन उन्हें जो प्रिंट आउट मिल रहा है वह गलत मिल रहा है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि 29 जुलाई से पहले बीएड करने वालों के लिए 12 नवंबर से एक कालम प्रवेश वर्ष बीएड के लिए जोड़ दिया गया। एक अन्य कालम बीएड उत्तीर्ण वर्ष का भी जोड़ा गया है। हालांकि नई समस्या यह कि उन्हें जो फार्म का प्रिंट मिल रहा है वह गलत निकल रहा है। उसमें बीएड उत्तीर्ण वर्ष एक साल पहले का निकल रहा है।
बीएड प्रवेश वर्ष प्रिंट आउट में आ ही नहीं रहा है। जैसे यदि किसी अभ्यर्थी ने अपना बीएड प्रवेश वर्ष 2011 भरा और बीएड उत्तीर्ण वर्ष 2012 भरा है तो उसका प्रिंट आउट बीएड उत्तीर्ण वर्ष 2011 लिख कर आ रहा है। प्रवेश वर्ष प्रिंट आउट में अंकित नहीं हो रहा है।
अब परेशानी यह है कि मुख्य फार्म लाक हो गया है और संशोधन की तिथि पर उत्तीार् वर्ष और प्रवेश वर्ष दोनों दिखाई नहीं देगा तो संशोधन कैसे करेंगे। अभ्यर्थी सशांकित हैं कि इस प्रिंटआउट को लेकर जाने पर आयोग कह सकते है कि उन्हें गलत सूचना दी गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि कोई नोटिस इस संदर्भ में शिक्षा सेवा चयन आयोग जारी कर दे तो सहूलियत होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।