विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP TGT : बीए बीएड और बीएससी बीएड के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका, अभ्यर्थियों को मिली राहत

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 19 Nov 2026 08:36 PM (IST)

शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती में बीए बीएड और बीएससी बीएड (चार वर्षीय इंटीग्रेटेड) अभ्यर्थियों को ...और पढ़ें

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयो, प्रयागराज।

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयो, प्रयागराज।

HighLights

  1. सहायक अध्यापक (टीजीटी) में आवेदन का विकल्प पोर्टल पर उपलब्ध 

  2. आवेदन करने का विकल्प प्रदर्शित नहीं होने से अभ्यर्थियों को परेशानी थी

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP TGT उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 07/2026 सहायक अध्यापक (टीजीटी) का विज्ञापन 23 अक्टूबर को प्रकाशित किया गया। इसमें संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से शास्त्री (संस्कृत) योग्यताधारी अभ्यर्थियों को तथा बीए बीएड, बीएससी बीएड चार वर्षीय (इंटीग्रेटेड) पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों को आवेदन करने का विकल्प प्रदर्शित नहीं हो रहा था।

शासन के आदेश संख्या 1570/15-05-2026-1600(42)/2026 माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-पांच लखनऊ के दिनांक 13 नवंबर के निर्देश के क्रम में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से शास्त्री (संस्कृत) योग्यताधारी अभ्यर्थियों तथा आयोग द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में बीए बीएड, बीएससी बीएड चार वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम अर्हताधारी अभ्यर्थियों को विज्ञापन संख्या 07/2026 सहायक अध्यापक (टीजीटी) में आवेदन का विकल्प पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है।

UP TGT अब संबंधित अभ्यर्थी विज्ञापन के अनुसार आवेदनपत्र भर सकते हैं। यह जानकारी उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह की ओर से दी गई।

यह भी पढ़ें- यूपी न्यायिक सेवा परीक्षा-2026: सिविल जज के 365 पदों पर होगी भर्ती, 20 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन करें अभ्यर्थी

यह भी पढ़ें- Assistant Professor Exam : छह मंडलों के मुख्यालयों पर 50994 परीक्षार्थियों ने दी सहायक आचार्य परीक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।