विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police Bharti: स‍िपाही भर्ती परीक्षा ने रोडवेज बसों को दी संजीवनी, तीन द‍िन में की इतने करोड़ रुपए की कमाई

Published: Wed, 21 Feb 2024 04:14 PM (IST)

तीन दिनों में 2.54 लाख यात्रियों ने रोडवेज बस से यात्रा की। 17 फरवरी को 80688 यात्रियों ने 18 फरवरी ...और पढ़ें

परीक्षा के लिए 17 फरवरी से रोडवेज बसों का विशेष संचालन शुरू हुआ, 19 फरवरी तक यह बसें चलाई गई।
परीक्षा के लिए 17 फरवरी से रोडवेज बसों का विशेष संचालन शुरू हुआ, 19 फरवरी तक यह बसें चलाई गई।

HighLights

  1. 17 से 19 फरवरी तक अतिरिक्त बसों का हुआ संचालन
  2. घाटे में चल रही रोडवेज को फिर मिली संजीवनी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। घाटे में चल रही रोडवेज बसों को सिपाही भर्ती परीक्षा ने संजीवनी दे दी है। तीन दिन रोडवेज ने अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया। इस दौरान एक करोड़ रुपए की कमाई रोडवेज को हुई। परीक्षा के लिए 17 फरवरी से रोडवेज बसों का विशेष संचालन शुरू हुआ और 19 फरवरी तक यह बसें चलाई गई। इससे रोडवेज ने 3.06 करोड़ रुपए की कमाई की।

सामान्य दिनों में रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र की औसतन कमाई 50 से 55 लाख रुपये तक ही होती है, लेकिन सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी तो रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे लगे, साथ ही सभी बसें पूरी तरह से भरी रही।

तीन द‍िनों में 2.54 लाख यात्रियों ने रोडवेज बस से की यात्रा

तीन दिनों में 2.54 लाख यात्रियों ने रोडवेज बस से यात्रा की। 17 फरवरी को 80,688 यात्रियों ने, 18 फरवरी को 89,211 यात्रियों से व 19 फरवरी को 84,632 यात्रियों से यात्रा की। इन तीनों ही दिनों में अपेक्षा के क्रम में बसों का लोड फैक्टर 75 फीसदी से ज्यादा का रहा। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि स्नान पर्वों पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ी थी। यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज की आय में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: UP Police Paper Leak Case: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सहायक अध्यापक सुभाष उर्फ गुरु पर ग‍िरी गाज, क‍िए गए सस्‍पेंड

यह भी पढ़ें:  यूपी के इस जिले में बंद हो जाएंगी बीएस-3 व 4 बसें, जानिए क्या है रोडवेज का अगला प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।