विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में बंद हो जाएंगी बीएस-3 व 4 बसें, जानिए क्या है रोडवेज का अगला प्लान

Published: Wed, 21 Feb 2024 03:59 PM (IST)

गाजियाबाद रीजन की एनसीआर में संचालित 500 से अधिक बीएस-3 व 4 बसों का संचालन 30 जून तक पूरी तरह ...और पढ़ें

जून तक 500 से अधिक बीएस-3 व 4 बसों का संचालन हो जाएगा बंद।
जून तक 500 से अधिक बीएस-3 व 4 बसों का संचालन हो जाएगा बंद।

HighLights

  1. जून तक 500 से अधिक बीएस-3 व 4 बसों का संचालन हो जाएगा बंद।
  2. इन बसों को दूसरे रीजन के डिपो में भेजा जाएगा।
  3. अधिकारियों ने मुख्यालय से बीएस-6 बसों की डिमांड की।

जागरण संवादादाता, साहिबाबाद। गाजियाबाद रीजन की एनसीआर में संचालित 500 से अधिक बीएस-3 व 4 बसों का संचालन 30 जून तक पूरी तरह बंद हो जाएगा। सभी बसें बीएस-6 और सीएनजी में बदली जाएंगी। इसके लिए रोडवेज के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम से बसों की डिमांड की है।

एनसीआर में प्रदूषण का बड़ा कारण पुरानी बसों (बीएस-3 व 4) के संचालन को माना जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए वायु प्रदूषण प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम, CAQM) ने बसों को बंद करने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बीते वर्ष अक्टूबर में बैठक की थी। अब बसों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

इन बसों का संचालन रीजन के एनसीआर व नोन-एनसीआर क्षेत्रों में पूरी तरह बंद किया जाएगा। अगले करीब साढ़े चार माह में इन बसों के स्थान पर बीएस-6 व सीएनजी बसें आएंगी। इसके लिए मुख्यालय से डिमांड की गई है। अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे बसें आनी शुरू हो जाएंगी।

दिल्ली में प्रवेश पर पहले ही लग चुकी है रोक

बीएस-3 व 4 बसों के संचालन पर बीते वर्ष आठ नवंबरों को ही रोक लग चुकी है। वहां केवल बीएस-6 बसों को भेजा जा रहा है। जो बसें दिल्ली के आनंद विहार से संचालित होती थीं उन 50 से अधिक बसों का संचालन रीजन के अन्य मार्गों पर किया जा रहा है।

130 बसें होंगी नीलाम

परिवहन निगम के पास करीब 130 बसें ऐसी हैं, जिनकी उम्र पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि इन बसों को नीलाम किया जाएगा। इनकी सूची भी मुख्यालय को उपलब्ध करा दी गई है। वहीं से आने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि इनमें से 50 प्रतिशत बसें ऐसी हैं जो बस अड्डों की वर्कशाप में खड़ी होकर धूल फांक रही हैं।

रीजन में बीएस-2, 3 व 4 बसों की संख्या

श्रेणी                 कुल बसें

बीएस-दो               34

बीएस-तीन           370

बीएस-चार           101

डिपो वार बीएस-6 व सीएनजी बसें

डिपो                 बीएस-6

खर्जा                    12

बुलंदशहर             10

सिकंद्राबाद            12

हापुड़                    20

साहिबाबाद             29

लोनी                     18

कौशांबी                 06

जून के अंत तक सभी बीएस-3 व 4 बसों को बंद किया जाएगा। इनके स्थान पर केवल बीएस-6 बसों का संचालन ही किया जाएगा। बसों की डिमांड मुख्यालय से की गई है। -केसरी नंदन चौधरी, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीएसआरटीसी।