UP NMMS में एक लाख 174662 विद्यार्थियों ने किए आवेदन, सबसे अधिक दावेदारी अलीगढ़ से की गई
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में 1.74 लाख से अधिक आवेदन आए ...और पढ़ें

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में पिछले सत्र की तुलना में 16,941 आवेदन बढ़े हैं।
HighLights
दूसरे स्थान पर कौशांबी में 6,959 और तीसरे पायदान पर प्रयागराज 6,483 आवेदन
प्रदेश में 15,143 सीटों के लिए आवेदन, परीक्षा एक नवंबर को आयोजित की जाएगी
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा (एनएमएमएस) में शामिल होने के लिए इस बार कुल एक लाख 74 हजार 662 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। पिछले सत्र की तुलना में 16 हजार 941 परीक्षार्थी बढ़े हैं।
प्रदेश के सभी जिलों में होंगे परीक्षा केंद्र
सत्र 2026-27 में कुल 15143 सीटों के लिए एक लाख 57 हजार 721 आवेदन आए थे। इसमें से 33,632 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे, परीक्षा में एक लाख 24 हजार 89 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस बार यह परीक्षा एक नवंबर को प्रस्तावित है। प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
पिछले सत्र से आवेदन का बढ़ा आंकड़ा
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर थी, तीन अक्टूबर तक अभ्यर्थियों को आवेदन फार्म में किसी तरह की त्रुटि होने पर संशोधन का अवसर दिया गया। शुरू में इस परीक्षा के लिए आवेदन को लेकर उदासीनता नजर आई। कई दौर की समीक्षा व निर्देशों के बाद सक्रियता बढ़ी तो आवेदन का आंकड़ा पिछले सत्र से आगे निकल गया।
अन्य जिलों में कितने हुए आवेदन?
सबसे अधिक अलीगढ़ में आवेदन हुआ, यहां 9,402 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में बैठने के लिए रुचि दिखाई है। दूसरे और तीसरे पायदान पर कौशांबी और प्रयागराज हैं। यहां क्रमश: 6,959 और 6,483 छात्र छात्राओं ने फार्म भरा है। इसके बाद जौनपुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, बुलंदशहर, आगरा, शाहजहांपुर और बरेली हैं। प्रदेश के 75 जिलों में सब से कम 620 आवेदन शामिली में आए।
सबसे कम आवेदन वाले 10 जिले
मनोविज्ञानशाला की निदेशक तनुजा त्रिपाठी ने बताया कि सबसे कम आवेदन वाले 10 जिलों में श्रावस्ती, बागपत, बलरामपुर, गौतमबुद्धनगर, महोबा, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस और सोनभद्र हैं। सूची में 11वें, 12वें और 13वें पायदान पर वाराणसी, सीतापुर और लखनऊ जनपद हैं। यहां क्रमश: 3412, 3353 और 3,197 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
तैयारी के लिए शुरू हुई अतिरिक्त कक्षाएं
संगम नगरी में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कुछ शिक्षकों ने अपने स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं शुरू की हैं। इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा के राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले राम लखन मौर्य, कंपोजिट स्कूल रामपुर देवली के सुनील कुमार सरोज, कंपोजिट स्कूल भेलखा के हरिश्चंद्र, राष्ट्रीय मेंटर व कंपोजिट स्कूल असरावे खुर्द के शिक्षक शत्रुंजय शर्मा, कंपोजिट स्कूल गोतावा के पंकज श्रीवास्तव, रिठुवां के अजीत कुमार द्विवेदी, जंघई के शिक्षक हरिलाल पाल, खानपुर डांडी के मुलायम सिंह यादव शामिल हैं।
