कौन हैं राधाकांत ओझा? जिन्हें भाजपा ने राज्यसभा सदस्य पद का उम्मीदवार बनाया, इलाहाबाद HCBA के 2 बार अध्यक्ष रहे
भाजपा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा को राज्यसभा सदस्य का उम्मीदवार बनाया है। वे ...और पढ़ें

राधाकांत ओझा भाजपा के राज्यसभा सदस्य पद के प्रत्याशी बनने पर प्रतापगढ़ के रानीगंज में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा के आवास पर खुशी जताते लोग। जागरण
HighLights
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा के छोटे भाई हैं राधाकांत ओझा
प्रतापगढ़ के रानीगंज में जश्न का माहौल, समर्थकों, कार्यकर्ताओं में खुशी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (एचसीबीसी) के दो बार अध्यक्ष रह चुके राधाकांत ओझा को भाजपा चुनाव समिति ने राज्यसभा सदस्य का उम्मीदवार बनाया है। वह प्रतापगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा के छोटे भाई हैं। इससे प्रयागराज के साथ ही प्रतापगढ़ के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
दो बार इलाहाबाद HCBA के अध्यक्ष रहे हैं
इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व दो बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे राधाकांत ओझा को राज्यसभा सदस्य का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा भाजपा केंद्रीय समिति की जारी हुई तो सोमवार को दोपहर में बाद रानीगंज में खुशी का माहौल छा गया। कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा के समर्थकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छुड़ाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
रानीगंज में पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास पर जश्न का माहौल
रानीगंज में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो शिवाकांत ओझा के आवास पर समर्थकों की भीड़ पहुंची। पूर्व ब्लाक प्रमुख गौरा पूर्णाशु ओझा श्यामू को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर खुशी जताई। पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्णाशु ओझा श्यामू ने कहा कि आज मेरे परिवार में खुशी है। चाचा राधाकांत ओझा पार्टी से लंबे समय से जुड़े हैं भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाकर सराहनीय कार्य किया है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी शीर्ष नेताओं को बधाई आज रानीगंज की जनता भाजपा के पदाधिकारी समर्थक खुश है।
राधाकांत ओझा का संक्षिप्त जीवन परिचय
राधाकांत ओझा, पिता स्व. रमाशंकर ओझा, जन्म 10 फरवरी 1959, निवास 18/2 (30B), स्टेनली रोड, न्यायाधीश कॉलोनी, प्रयागराज।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकरण 16 सितंबर 1987, नामांकन संख्या 3675/1987, एडवोकेट रोल A/R-0012/2012।
वर्ष 2013 से इलाहाबाद हाई कोर्ट के नामित वरिष्ठ अधिवक्ता (Senior Advocate) हैं। वे 1987 से लगातार हाई कोर्ट में प्रैक्टिस में हैं और वर्तमान में भी सक्रिय हैं।
संवैधानिक, सिविल, आपराधिक और सेवा मामलों में उनकी विशेषज्ञता है। उनके द्वारा पैरवी किए गए हजारों मामले विभिन्न विधि पत्रिकाओं में रिपोर्टेड हैं।
छात्र जीवन से ही वे सामाजिक-सांगठनिक गतिविधियों से जुड़े रहे। बाल स्वयंसेवक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद से संबद्ध, प्रथम वर्ष प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं।
भाजपा के आजीवन सदस्य हैं। उनके अनुसार समाजवादी पार्टी के शासनकाल में भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं को गलत तरीके से फंसाए जाने पर उनके बचाव और जमानत में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई।
बार नेतृत्व में वे 2015-16 और 2022-23 में इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए और 2025 के बार चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी रहे।
सांगठनिक दायित्वों में वे 2016 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष, 2017 से 2020 तक भाजपा काशी क्षेत्र के विधि एवं विधिक कार्य विभाग के संयोजक और रज्जू भैया अध्ययन केंद्र, ज्वाला देवी संघ कार्यालय, प्रयागराज के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे हैं।
भाजपा और संघ की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय हैं।परिवार: उनके अग्रज शिवाकांत ओझा दो बार विधायक रहे हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद का दायित्व भी संभाल चुके हैं।
यह भी पढ़ें- चर्चित उमेश पाल हत्याकांड का शूटर अरमान प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट में पेश, 5 लाख रुपये का है इनामी; तगड़ी सुरक्षा
यह भी पढ़ें- प्रयागराज से लखनऊ-अयोध्या रूट पर रात में रोडवेज बसों का किराया कम लगेगा, दिन में यात्रियों को देना होगा अधिक
