विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चर्चित उमेश पाल हत्याकांड का शूटर अरमान प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट में पेश, 5 लाख रुपये का है इनामी; तगड़ी सुरक्षा

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 05 Oct 2026 04:51 PM (IST)

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर अरमान बिहारी को प्रयागराज की एससी-एसटी स्पेशल कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच पेश ...और पढ़ें

प्रयागराज के स्पेशल कोर्ट में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपित अरमान की पेशी के दौरान पुलिस। जागरण

प्रयागराज के स्पेशल कोर्ट में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपित अरमान की पेशी के दौरान पुलिस। जागरण

HighLights

  1. अरमान को पुलिस लाइन में तगड़ी सुरक्षा में रखा गया था

  2. कस्टडी रिमांड में लेने के लिए पुलिस ने प्रपत्र तैयार किए

  3. बिहार से पुलिस अरमान बिहारी को प्रयागराज ले आई है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपित अरमान बिहारी को प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सोमवार शाम पेश किया गया। उसे पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय ले आई। इस दौरान जिला न्यायालय के गेट से लेकर परिसर तक तगड़ी सुरक्षा नजर आई।

विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह अधिवक्ता उमेश पाल की तीन वर्ष पहले हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में फरार पांच लाख के इनामी अरमान को सोमवार देर शाम जिला न्यायालय के स्पेशल एससी एसटी कोर्ट में पेश किया गया। गेट से लेकर कोर्ट तक सुरक्षा बढ़ा दी गई।

बिहार से अरमान को लाने के बाद उसे पुलिस लाइन में रखा गया। न्यायालय में भीड़ कम होने के बाद शाम के समय उसे पेश किया गया। अरमान को कस्टडी रिमांड में लेने के लिए पुलिस ने प्रपत्र तैयार किए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस रिमांड कस्टडी में लेकर उमेश पाल हत्याकांड के दबे राज का पर्दाफाश करेगी।

बिहार के गया जिले का रहने वाला अरमान बिहारी अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या के बाद फरवरी 2023 से फरार है। इस पर पांच लाख का इनाम पुलिस ने घोषित किया है। इसकी तलाश में एसटीएफ लगी थी। उसे प्रयागराज में पेशी के लिए बिहार से यहां लाया गया है। 

यह भी पढ़ें- उमेश पाल हत्याकांड के शूटर अरमान को गया से प्रयागराज लाई पुलिस, आज जिला कोर्ट में होगी पेशी

यह भी पढ़ें- उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख का इनामी शार्प शूटर अरमान बिहार से लाया जाएगा, प्रयागराज जिला अदालत में 5 अक्टूबर को पेशी होगी