विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यूपी में योगी सरकार साकार कर रही रामराज्य की परिकल्पना', प्रतापगढ़ में बोले प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 01 Nov 2026 07:28 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने प्रतापगढ़ में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में कथावाचक पं. राम किंकर उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम में बोलते प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र। जागरण

प्रतापगढ़ में कथावाचक पं. राम किंकर उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम में बोलते प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र। जागरण

HighLights

  1. बोले- सरकार सभी वर्गों के विकास और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध

  2. कथावाचक, पद्मभूषण पं. राम किंकर उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम में शामिल हुए

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि भगवान राम सर्वव्यापी और सर्वकल्याणक हैं। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामराज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। मंत्री रविवार को राम गुन के अमर व्याख्याता कथावाचक, पद्मभूषण पं. राम किंकर उपाध्याय की जयंती पर साकेत परिवार की ओर से रामराज्य की अवधारणा विषय पर संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

राज्यमंत्री ने सरकार के बताए संकल्प

उन्होंने कहा कि सरकार जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर सभी वर्गों के विकास और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों को दंडित करना और सद्कर्म करने वालों का सम्मान करना सरकार का संकल्प है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रदेश के सभी साधन बराबरी से उपलब्ध है। यही रामराज्य है।

स्टार्टअप मेले का उद्घाटन किया

राज्यमंत्री ने छात्राओं की ओर से लगाए गए स्टार्टअप मेले का उद्घाटन किया। इसमें 100 से अधिक स्टालों पर छात्राओं ने स्थानीय वनस्पतियों से औषधि निर्माण और स्वरोजगार से जुड़ी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य राधाकांत ओझा ने कहा कि रामजी के चरित्र की व्यापकता बहुत है। वह प्रजापालक भी हैं और अन्याय के संहारक भी।

ये अतिथि उपस्थित रहे 

सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, पं. उमाशंकर शर्मा और पं. कृष्णकांत द्विवेदी,डॉ. एसके पांडेय, डॉ. वाचस्पति शुक्ला, डॉ. पीयूषकांत शर्मा, प्रो. मिथिलेश कुमार त्रिपाठी और महाविद्यालय के उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष अजमत अली ने भी विचार रखे। आयोजिक अरविंद श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए मेमू रवाना, 1 नवंबर से दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- बनारस-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत का इस दिन से होगा नियमित संचालन, देखें पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।