प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए मेमू रवाना, 1 नवंबर से दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत
प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए नई मेमू ट्रेन सेवा शुरू हो गई है, जिससे 1 नवंबर से ...और पढ़ें

बनारस के लिए मेमू रवाना होने के दौरान प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर उपस्थित उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व अन्य विशिष्टजन। जारगण
HighLights
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने मुंबई दुरंतो के फेरे प्रतिदिन चलाने की आवश्यकता जताई
रामबाग रेलवे स्टेशन पर आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान शामिल हुए कई दिग्गज
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रामबाग रेलवे स्टेशन से शनिवार शाम बनारस के लिए मेमू रवाना हुई। पहली नवंबर से यात्रियों को इस ट्रेन का सफर सुलभ हो सकेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री नन्द गोपाल गुप्त नन्दी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
पूर्वांचल के यात्रियों के लिए अहम मांगें उठाई
रामबाग को आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए कई अहम मांगें उठाईं। साथ ही सियासी विरोधियों पर कड़ा हमला बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। दावा किया कि न कांग्रेस आएगी और न ही समाजवादी पार्टी की वापसी होगी।
दुरंतो को प्रतिदिन चलाने की आवश्यकता बताई
उप मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री के समक्ष प्रयागराज की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुख रेल परियोजनाओं की मांग रखी। उन्होंने मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाकर इसे सप्ताह में दो दिन के बजाय सातों दिन चलाने की आवश्यकता जताई। इसके साथ ही अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी सप्ताह में कम से कम तीन दिन संचालित करने की मांग दोहराई।
ये प्रस्ताव भी केंद्र के समक्ष रखा
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे के तहत प्रयागराज में आने वाले स्टेशनों को एकीकृत कर उत्तर मध्य रेलवे में शामिल करने का प्रस्ताव भी केंद्र के समक्ष रखा, जिससे शहर की रेल व्यवस्था अधिक सुगम हो सके।
वाराणसी-प्रयागराज रूट पर मेमू से यात्रा
यात्रियों की सहूलियत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने वाराणसी-प्रयागराज रामबाग रूट पर नई मेमू ट्रेनों की शुरुआत कर दी है, जिनका नियमित संचालन एक नवंबर से शुरू हो रहा है।
-वाराणसी सिटी–राजातालाब: इस रूट पर चार जोड़ी मेमू ट्रेनें सुबह 05:15, 07:45, 09:10 और शाम 4 बजे रवाना होंगी।
- बनारस–प्रयागराज रामबाग (65123/65124): बनारस से सुबह 7:00 बजे चलकर माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड और झूसी होते हुए 9:50 बजे रामबाग पहुंचेगी तथा शाम 6:00 बजे वापसी करेगी।
- औंड़िहार–प्रयागराज रामबाग (65111/65112): औंड़िहार से तड़के 04:15 बजे चलकर सुबह 9:05 बजे रामबाग पहुंचेगी।
इन नई ट्रेनों से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा वर्ग, छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को सड़क के जाम व महंगे किराए से बड़ी राहत मिलेगी।
बनारस से प्रयागराज का किराया छात्रों के लिए 220 रुपये होगा। इसके लिए विशेष एमएसटी बनेगी।
यह भी पढ़ें- RRB NTPC Result 2025 : आरआरबी ने सीबीटी-दो का परिणाम जारी किया, 244 अभ्यर्थी पास; टॉइप टेस्ट में होंगे शामिल
यह भी पढ़ें- Railway ALP Bharti 2026 : सीबीटी-1 के लिए ई-कॉल लेटर जारी, तीन नवंबर से शुरू होगी परीक्षा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।