विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB NTPC Result 2025 : आरआरबी ने सीबीटी-दो का परिणाम जारी किया, 244 अभ्यर्थी पास; टॉइप टेस्ट में होंगे शामिल

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 31 Oct 2026 03:33 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने एनटीपीसी सीबीटी-2 का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 244 अभ्यर्थी टाइपिंग स्किल टेस्ट ...और पढ़ें

आरआरबी, प्रयागराज ने एनटीपीसी-पूर्व स्नातक भर्ती के दूसरे चरण की सीबीटी-2 परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।

आरआरबी, प्रयागराज ने एनटीपीसी-पूर्व स्नातक भर्ती के दूसरे चरण की सीबीटी-2 परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।

HighLights

  1. 27 नवंबर को टाइपिंग परीक्षा, वेबसाइट पर चयनितों के रोल नंबर जारी

  2. 3058 पदों पर भर्ती, वेबसाइट पर अभ्यर्थी कटआफ भी देख सकते हैं 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Railway NTPC Result 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), प्रयागराज ने नान-टेक्निकल पापुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी- पूर्व स्नातक) भर्ती (सीईएन 07/2025) के दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-टू) का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने टाइपिंग स्किल टेस्ट (सीबीटीएसटी) के लिए 244 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट करते हुए श्रेणीवार कट-आफ अंक घोषित किए हैं।

आरक्षित वर्ग का क्या है कट ऑफ?

100 अंकों में से तय कट-आफ के अनुसार अनारक्षित वर्ग का 87.53623, ओबीसी का 87.24638, एससी का 83.18841 और भूतपूर्व सैनिक वर्ग का कट-आफ 65.50724 रहा है।इस राष्ट्रव्यापी भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3058 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

किसमें कितने पद?

इनमें वाणिज्य सह टिकट लिपिक के सर्वाधिक 2424 पद, लेखा लिपिक सह टंकक के 394 पद, कनिष्ठ लिपिक सह टंकक के 163 पद और ट्रेन लिपिक के 77 पद शामिल हैं। वहीं, आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत इनमें से कुल 303 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

टाइपिंग टेस्ट 27 नवंबर को प्रस्तावित

गत 17 सितंबर 2026 को आयोजित सीबीटी-टू में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट 27 नवंबर को प्रस्तावित है। उम्मीदवार परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप और चार दिन पहले ई-काल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन के बाद होगा

Railway NTPC Result 2025 अभ्यर्थी आरआरबी की एकीकृत वेबसाइट पर 31 अक्टूबर से लागिन कर अपना व्यक्तिगत स्कोर कार्ड और प्रश्न पत्र देख सकते हैं। अंतिम चयन सीबीटी-टू और टाइपिंग टेस्ट के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के बाद होगा।

यह भी पढ़ें- Railway ALP Bharti 2026 : सीबीटी-1 के लिए ई-कॉल लेटर जारी, तीन नवंबर से शुरू होगी परीक्षा

यह भी पढ़ें- UP परिषदीय स्कूलों के शिक्षक देंगे शैक्षिक प्रमाणपत्रों का हलफनामा, बताएंगे- क्या घर में कोई बेसिक शिक्षा विभाग का अफसर है?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।